फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grandmother and grandson died due to poison then Tarun took his own life Revealed in PM report

यूपी: जहर से हुई दादी और पौत्र की मौत, फिर तरुण ने ली खुद की जान...पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Tue, 13 Feb 2024 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Feb 2024 12:21 PM IST
सार

लॉयर्स कॉलोनी में मां और बेटे की जहर देकर हत्या करने के बाद तरुण ने फंदे पर लटककर जान दी थी। मामले में पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
 

विज्ञापन
Grandmother and grandson died due to poison then Tarun took his own life Revealed in PM report
Agra Suicide after murde - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की लॉयर्स कॉलोनी में दिवंगत अधिवक्ता मान सिंह के बेटे, पत्नी और पौत्र की मौत के मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। परिवार ने फैक्टरी मालिक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मगर, बेटे तरुण के वीडियो में हत्या के बाद आत्महत्या की बात कही गई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फैक्टरी मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


लॉयर्स कॉलोनी स्थित घर में रविवार सुबह दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी 72 वर्षीय ब्रजेश देवी, 42 वर्षीय बेटे तरुण चौहान और 12 साल के बेटे कुशाग्र के शव मिले थे। दादी और पौत्र बेड पर पड़े थे, जबकि तरुण फंदे से लटका था। तरुण की पत्नी रजनी खाटू श्याम मंदिर गई थीं। पुलिस को तरुण का एक वीडियो मिला था, जिसमें उसने पत्नी, मां और बेटे की हत्या के बाद खुद आत्महत्या करने की बात कही थी। पत्नी मंदिर जाने की वजह से बच गई।
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। ब्रजेश देवी और कुशाग्र की मौत का कारण पता नहीं चला है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विसरा जांच कराई जाएगी। जहर से मौत का अंदेशा है। यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि दादी और पौत्र की जान लेने के लिए किस विषाक्त का प्रयोग किया गया। फैक्टरी मालिक ब्रह्मानंद गोयल को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। तरुण ने अपने वीडियो में 1.40 करोड़ के कर्ज की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में सन्नाटा, लोग करते रहे चर्चाएं
कालोनी में सोमवार को सन्नाटा पसरा था। फैक्टरी मैनेजर तरुण चौहान के घर पर ताला लगा था। घर में अकेली बची मैनेजर की पत्नी रजनी को परिवार के लोग पैतृक गांव ले गए। काॅलोनी के लोग रात भर सो नहीं सके। लोगों की जुबां पर एक ही सवाल था कि तरुण पर कर्ज हो गया तो उसने अपनी मां और बेटे की जान क्यों ली? उसने अपने दर्द को दूसरे के सामने बयां क्यों नहीं किया। अगर, वह किसी से कुछ बोल देता तो समाधान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed