फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grandfather gave alcohol to innocent grandson

Agra News: दादा ने अबोध पौत्र को पिला दी शराब

Sun, 19 Nov 2023 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Nov 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Grandfather gave alcohol to innocent grandson
दादा ने अबोध पौत्र को पिला दी शराब
विज्ञापन

- विरोध पर बहू को घर से निकाला, करहल थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। गांव मढ़ी कुसमा खेड़ा में दादा ने अपने एक साल के अबोध पौत्र को शराब पिला दी। शराब पीने के बाद मासूम बेहोश हो गया। जानकारी होने के बाद बहू घबरा गई। विरोध किया तो ससुरालीजन ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

थाना कुर्रा क्षेत्र के मढ़ी कुसमा खेड़ा निवासी शांती देवी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई है। शादी के छह माह बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। वह विरोध करती तो उसका सामान फेंकने के साथ ही घर से बाहर निकाल देते हैं। पति भी ससुरालीजन का ही साथ देते हैं। दो माह पहले ससुर ने उसके एक साल के पुत्र को जबरन शराब पिला दी। शराब पीने के बाद बेटे की तबीयत बिगड़ गई वह बेहोश हो गया। बेटे की हालत को देख जब विरोध करते हुए शराब पिलाने की वजह पूछी तो उसे घर से निकाल दिया गया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed