फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grandchildren clashed among themselves to perform last rites of Grandfather in Agra

UP: बाबा का अंतिम संस्कार करने के लिए भिड़ गए नाती, पुलिस ने चिता से शव उठाकर कराया पोस्टमार्टम

Sun, 26 May 2024 09:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 09:40 AM IST
सार

बाबा का अंतिम संस्कार करने के लिए नाती आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव उठाकर पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन
Grandchildren clashed among themselves to perform last rites of Grandfather in Agra
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को अपने दादा (बाबा) का अंतिम संस्कार करने के लिए दो नाती (बेटे के बेटे) भिड़ गए। मामला बढ़ने पर पुलिस को बुला लिया गया। इस दौरान एक नाती के आरोप पर पुलिस ने चिता से शव निकालकर पहले पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद विवाद को देखते हुए दोनों नातियों से एक साथ दादा का दाह संस्कार कराया।

विज्ञापन


मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के सिरौली गांव का है। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी 87 वर्षीय शिवराज सिंह कृषि विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनकी मौत मथुरा में बेटी डोली उर्फ बृजबाला के यहां हो गई। शव घर आया तो यहां बेटी डोली उर्फ बृजबाला के साथ नाती युवराज सिंह शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे दाह संस्कार के लिए करने लगे। 
विज्ञापन


चिता तैयार की गई। इसी बीच शिवराज सिंह का दूसरा नाती आर्यन मौके पर पहुंचा। अंतिम संस्कार पर अड़ गया। इस पर दोनों नातियों में झड़प होने लगी। एक दूसरे पर वे आरोप लगाने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आर्यन की शिकायत पर चिता से शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद दोबारा जब दाह संस्कार की गांव में तैयारी होने लगी तो फिर दोनों नाती युवराज और आर्यन मुखाग्नि देने पर अड गए। इस पर दोनों से दिलाकर मामले को शांत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed