फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   grand procession taken out on ambedkar jayanti in agra

Ambedkar Jayanti 2026: 14 किमी लंबी शोभायात्रा, 100 से अधिक झांकियों में दिखाई देगा बाबा साहब का संदेश

Tue, 14 Apr 2026 03:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 14 Apr 2026 03:18 PM IST
सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आगरा में भव्य तैयारियां की गई हैं। शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन
grand procession taken out on ambedkar jayanti in agra
शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां होंगी शामिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मंगलवार को मनाई जाएगी। शाम छह बजे नाला काजीपाड़ा के आंबेडकर भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 100 से ज्यादा झांकियों में बाबा साहब का शिक्षित बनो, संगठित रहो का संदेश दिखाई देगा। भगवान बुद्ध और डॉ. आंबेडकर के जीवन पर आधारित झांकियों को शोभायात्रा में शामिल किया गया है। इसमें नाला काजीपाड़ा से और चक्कीपाट से भीमनगरी केंद्रीय कमेटी की ओर से फाइबर के तीन हाथियों पर विराजमान बाबा साहब की प्रतिमाएं निकाली जाएंगी।
विज्ञापन


भीमनगरी केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे डीएम और पुलिस कमिश्नर नाला काजीपाड़ा से शोभायात्रा का उद्घाटन करेंगे। वह आंबेडकर भवन में फाइबर के हाथी पर विराजमान बाबा साहब की प्रतिमा की आरती उतारेंगे। इसके बाद नाला काजीपाड़ा में ही सेक्सरिया और चक्कीपाट से केंद्रीय कमेटी का हाथी इस शोभायात्रा में शामिल होगा। चिम्मन चौराहे पर प्रशासन की ओर से शोभायात्रा में शामिल झांकियों को नंबर जारी किए जाएंगे और उनकी जांच की जाएगी। सभी से आह्वान किया गया है कि धार्मिक और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कोई झांकी लेकर न आएं।
विज्ञापन


 

14 किमी लंबा होगा शोभायात्रा का रूट
संरक्षक करतार सिंह भारतीय ने बताया कि नाला काजीपाड़ा से निकाली जा रही शोभायात्रा का रूट 14 किमी लंबा होगा। यह शोभायात्रा पुराने शहर में घूमते हुए 15 अप्रैल की सुबह 7 बजे पंचकुइयां की आंबेडकर वाटिका पहुंचेगी, जहां सुबह 8 बजे मुख्य मंच पर बाबा साहब की प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा। पूरी रात चक्कीपाट, बिजलीघर, सदर भट्टी, हींग की मंडी, कलेक्ट्रेट आदि जगहों पर 100 से ज्यादा मंच बनाकर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। अच्छी झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। नगला छऊआ, टेढ़ी बगिया, बोदला, ईदगाह आदि जगहों पर झांकियों का निर्माण चल रहा है। इनमें ज्योतिबा फुले, डॉ. आंबेडकर और भगवान बुद्ध से जुड़े प्रसंगों की झांकी बनाई जा रही हैं।

 

भीमनगरी के मंच पर आज कटेगा केक
डॉ. आंबेडकर जयंती के मौके पर जीआईसी मैदान पर सजे भीमनगरी के मंच पर मंगलवार रात केक काटा जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि सम्राट अशोक का 125 फीट ऊंचा और 300 फीट चौड़ा महल बनाने में पश्चिम बंगाल से आए 80 से अधिक कारीगर लगे थे। मंच पर सबसे ऊपर 15 फीट ऊंचा राष्ट्र ध्वज, अशोक चक्र व पंचशील का ध्वज लहरा रहा है। मंच के सामने महापुरुषों के नाम के आठ ब्लॉक बनाए गए हैं।

 
विज्ञापन

6 किमी तक सजावट, 12 हजार झंडे लगाए
क्षेत्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्यासपुरा और शाहगंज में 6 किमी तक बिजली की सजावट की गई है। क्षेत्र में 12 हजार पंचशील व नीले झंडे लगाए गए हैं। बाबा साहब का संदेश 5 किमी. तक पहुंचे, इसलिए बटक साउंड लगाया गया है। 15 अप्रैल को भीमनगरी का शुभारंभ थाईलैंड के बौद्ध भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो करेंगे और मंच पर पंजाबी लोकगायिका गिन्नी माही की संगीत संध्या होगी। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे।

 

ये होंगे कार्यक्रम
क्षेत्रीय संयोजक राहुल सागर व कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में बौद्ध रीति-रिवाज से दहेज रहित 100 जोड़ों के सामूहिक विवाह होंगे। 17 अप्रैल को समापन पर प्रबुद्ध वर्ग व मेधावी सम्मान समारोह में लगभग 250 बच्चों का सम्मान और अगली भीमनगरी की औपचारिक घोषणा होगी। इंडियन आइडल फेम श्रेया वर्मा व गायिका सृष्टि सरगम प्रस्तुति देंगी।

ये भी पढ़ें-शादी के एक महीने बाद उजड़ा सुहाग: बाइक और लोडिंग ऑटो की आमने-सामने से भीषण टक्कर, युवक की माैत; हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed