{"_id":"60a8ecfc8ebc3e6e8d2118d6","slug":"gram-pradhan-shapath-grahan-to-be-held-on-25-and-26-may-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 509 ग्राम पंचायतों में 25 और 26 मई को होंगे वर्चुअल शपथ समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 509 ग्राम पंचायतों में 25 और 26 मई को होंगे वर्चुअल शपथ समारोह
Sat, 22 May 2021 05:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 May 2021 05:07 PM IST
सार
जिले के 15 ब्लॉक भवन, पंचायत घर एवं जनसुविधा केंद्रों पर पंचायत संगठनों के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
पंचायत (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
आगरा जिले की 690 ग्राम पंचायतों में से 509 में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों का 25 व 26 मई को वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह होगा। 181 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं होगा। इनमें दो तिहाई से कम ग्राम सदस्य हैं इसलिए इनके प्रधान व सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शपथ पत्र हस्ताक्षर प्राप्त करने के लिए नियत दिनांक पर बीडीओ, एडीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व पंचायत अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 27 मई को शपथ सूचना पंचायत राज निदेशालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन