{"_id":"6053293c8ebc3ec3982c8dbf","slug":"gram-pradhan-firing-on-police-team-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: चेकिंग में रोका तो स्कार्पियो सवार प्रधान ने पुलिस पर की फायरिंग, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: चेकिंग में रोका तो स्कार्पियो सवार प्रधान ने पुलिस पर की फायरिंग, गिरफ्तार
Thu, 18 Mar 2021 03:50 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 18 Mar 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में थाना कुर्रा पुलिस ने एक निवर्तमान प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में सवार निर्वतमान प्रधान ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया था। अचानक हुए हमले से संभलते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध बंदूक बरामद हुई है। प्रधान कार के कागजात भी नहीं दिखा सका है।
विज्ञापन
थाना पुलिस बुधवार की रात क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह को सूचना मिली कि गांव नगला पंछी की ओर एक संदिग्ध स्कार्पियो देखी गई है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दी। नगला पंछी की ओर से आ रही स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कुछ दूर पर गाड़ी को रोका।
विज्ञापन
जब पुलिसकर्मी कुछ आगे बढ़े तो कार से उतरे व्यक्ति ने दोनाली बंदूक से फायर झोंक दिया। अचानक हुए हमले से संभलते हुए पुलिसकर्मियों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर हमलावर ने अपना नाम सचिन कुमार उर्फ पिंकू निवासी गांव भरतपुर बताया।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह ग्राम सभा कुरारी का निवर्तमान प्रधान है। वह न तो बंदूक और न ही कार के कागजात दिखा सका। मुकदमा दर्ज करने के बाद गुरुवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।