फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gram Parikrama Yatra Rajkumar Chahar reached Mathura first worshiped the tractor

ग्राम परिक्रमा यात्रा:  मथुरा पहुंचे राजकुमार चाहर, पहले ट्रैक्टर का पूजन; फिर टटोला किसानों का मन

Thu, 29 Feb 2024 05:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 05:06 PM IST
सार

 मथुरा के गांव घनिया में ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को गौरव बढ़ाया है।
 

विज्ञापन
Gram Parikrama Yatra Rajkumar Chahar reached Mathura first worshiped the tractor
मथुरा पहुंचे राजकुमार चाहर, पहले ट्रैक्टर का पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सौंख में ग्राम परिक्रमा यात्रा के कार्यक्रम में आए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए एमएसपी कानून बनाया है। इससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रत्येक गरीब किसान को मकान और शौचालय देने का काम किया है। किसान सम्मान निधि देकर भाजपा ने किसानों को गौरव बढ़ाया है। 
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को नैनूपट्टी के गांव नगला घनिया में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किसानों से संवाद किया। उन्होनें कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करके किसानों को दिल जीता है। ये सम्मान भारत के करोड़ों किसानों का सम्मान है। किसानों की खेती डिजीटल मशीनें तैयार कर फसल का कार्य आसान कर दिया है। किसानों को यंत्र की खरीद पर सब्सिडी देने का कार्य किया है। 
विज्ञापन


उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के सम्मान में ग्राम परिक्रमा यात्रा देश के कोने-कोने तक जा रही है। सरकार ने किसानों के हितों को लेकर विभिन्न योजना तैयार की हैं। जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। भूतपूर्व सैनिक सम्मान, शहीद सम्मान व प्रगतिशील किसान सम्मान देते हुए परिक्रमा यात्रा निकाल रहे हैं।  किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुन रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किसानों की पहचान ट्रैक्टर का पूजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ये रहे मौजूद
किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, बृजक्षेत्र महामंत्री नगेंद्र सिकरवार, सहकारी बैंक के चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोदी, केबिनेट केबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान, महामंत्री सुरेश तरकर, चेयरमैन योगेश लंबरदार, दीपक चौधरी, हीरा सिंह, जिला मंत्री मनोज सोनोेंट, प्रधान जुगल पटेल, वीरपाल सिंह, नीरज चाहर, मदन लाल, पालेंद्र सिंह, विजय सिंह, दौलतराम, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, अमित सिंह, राधेश्याम सिंह, जगवीर सिंह आदि उपस्थित थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed