फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gram Panchayats will be rewarded on the basis of cleanliness

Agra News: स्वच्छता के आधार पर मिलेगा ग्राम पंचायतों को पुरस्कार

Mon, 02 Jan 2023 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats will be rewarded on the basis of cleanliness
कासगंज। जिले की सभी 423 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 होने जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों को स्वच्छता के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वेक्षण के लिए पंचायतीराज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

शासन से ग्राम पंचायतों के लिए गांव की सड़क, खडंजा, नाली निर्माण, शौचालय आदि के निर्माण के लिए राज्य वित्त, 15 वें वित्त, स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से धनराशि दी जाती है। ग्राम पंचायतों में जल्द ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 शुरू होने वाला है। सर्वेक्षण में ओडीएफ गांव में सफाई का स्तर देखा जाएगा। इन ग्राम पंचायतों को ठोस, तरल, एवं मलीय अपशिष्ठ प्रबंधन के कार्य कराकर ओडीएफ प्लस बनाया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों का चयन होगा। ग्राम पंचायतों में यह स्वच्छ सर्वेक्षण कुल 500 अंकों पर आधारित होगा। जिसके आधार पर ग्राम पंचायत की रैंकिंग तय की जाएगी। सबसे अधिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) और ग्रेवाटर मैनेजमेंट (भूरा जल प्रबंधन) में 150 अंक दिए जाएंगे। वहीं, फीकल स्लज मैनेजमेंट (गटर से निकलने वाले मल का प्रबंधन) में 100 अंक और ग्राम पंचायत में साफ-सफाई ठीक मिलने पर 100 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत को पुरस्कार वितरित करने के लिए तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। पहली श्रेणी में 2 हजार तक की आबादी वाली ग्राम पंचायत शामिल की जाएंगी। वहीं, दूसरी श्रेणी में 2 से 5 हजार तक की आबादी वाली ग्राम पंचायतों को रखा जाएगा। जबकि तीसरी श्रेणी में 5 हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण मार्च 2023 में होने की संभावना है। इस सर्वेक्षण के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्राम पंचायतों में साफ-सुथरा बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। टॉप ग्राम पंचायत को शासन से पुरस्कृत किया जाएगा। ग्राम पंचायत का चयन रैंकिंग के आधार पर होगा।-देवेंद्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed