फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gram Panchayats will be hi-tech, CSC will be built in Panchayat Bhavan

Agra News: ग्राम पंचायतें होंगी हाईटेक, पंचायत भवन में बनेगा सीएससी

Sat, 29 Apr 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats will be hi-tech, CSC will be built in Panchayat Bhavan
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों को विकसित करने के साथ-साथ अब तकनीकी से जोड़ने के लिए भी प्रयास जारी हैं। इसी का नतीजा है कि अब 267 ग्राम पंचायतें जल्द हाईटेक हो जाएंगी। यहां पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को गांव में ही ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी। इसके लिए पंचायत सहायकों को लाइसेंस भी जारी कर दिया गया है। जिले के नौ विकास खंडों में कुल 549 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में सरकार ने अपना कार्यालय की अवधारणा को पंचायत भवन निर्माण कर साकार कर दिया है। इसके साथ ही पंचायत भवनों में कंप्यूटर, इंटरनेट, इन्वर्टर आदि की व्यवस्था भी की है। इसके संचालन के लिए अलग से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति भी हो चुकी है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में अब ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाने का सपना शासन और प्रशासन ने देखा है। इसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन किया जाएगा। पहले चरण में प्रशासन ने 276 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को कॉमन सर्विस सेंटर का लाइसेंस दे दिया है। जल्द ही इन ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। पहले ग्रामीणों को किसी भी योजना का लाभ लेने या अन्य कार्य के ऑनलाइन आवेदन के लिए शहर की ओर जाना पड़ता था। लेकिन अब एक निश्चित शुक्ल पर ये सेवा उनके गांव के पंचायत भवन पर ही मिलेगी।
विज्ञापन

एक ओर ग्रामीणों को जहां घर बैठे सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगीं तो वहीं दूसरी तरफ खर्च भी कम हो जाएगा। सभी पंचायत सहायकों को जल्द से जल्द कॉमन सर्विस सेंटर की सेवाएं शुरू कराने के आदेशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी ग्राम पंचायतें
सरकार की मंशा है कि ग्राम पंचायतें अपने आय के स्रोतों को विकसित कर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें। ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक बेहतर कदम साबित होगा। कॉमन सर्विस सेंटर पर सेवाओं के एवज में ग्रामीणों से आने वाली धनराशि का एक बड़ा हिस्सा ग्राम पंचायत के खाते में ही जाएगी। बाद इसका उपयोग ग्राम पंचायत में विकास कार्य या अन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा।

पंचायत सहायक की भी बढ़ेगी आय
ग्राम पंचायत सचिवालय के संचालन के लिए पंचायत सहायक की तैनाती गई है। उन्हें वर्तमान में पांच हजार रुपये का अल्प मानेदय मिलता है। ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन शुरू होने से उनकी आय भी बढ़ जाएगी। सेवाओं से होने वाली आमदनी का एक अंश पंचायत सहायक को भी मिलेगी। इससे पंचायत सहायक भी दोगुने उत्साह के साथ काम करेंगे।


ये हैं मुख्य ऑनलाइन सेवाएं
-ऑनलाइन खतौनी
-आय प्रमाण पत्र आवेदन
-जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन
-जाति प्रमाण पत्र आवेदन
-राशन कार्ड आवेदन
-प्रवेश परीक्षा के आवेदन
-पैन कार्ड आवेदन

सभी ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन कराया जाएगा। पहले चरण मे 276 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को लाइसेंस मिल गया है। इससे ग्रामीणों को जहां ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी तो वहीं ग्राम पंचायत की आय भी बढ़ेगी।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed