{"_id":"6ae7fec389ac5df77a08957e","slug":"agra-masked-thieves-steal-jewellery-worth-lakhs-while-family-sleeps-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: सोता रहा परिवार, लाखों के जेवर समेट ले गए नकाबपोश चोर; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा न्यूज: सोता रहा परिवार, लाखों के जेवर समेट ले गए नकाबपोश चोर; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Mon, 02 Nov 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:38 AM IST
सार
आगरा के कमला नगर स्थित एफ ब्लॉक में दो नकाबपोश चोर पीवीसी दरवाजे के व्यापारी संदीप अग्रवाल के घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। चोर सड़क किनारे बने कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए थे। सुबह अलमारी खुली और सामान बिखरा मिलने पर परिवार को चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में दोनों चोर कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कमला नगर में परिवार सोता रहा, दो चोर लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। एफ ब्लॉक, कमला नगर निवासी संदीप अग्रवाल के घर में घुसे दो नकाबपोश चोर अलमारी खोलकर जेवरात ले गए। संदीप अग्रवाल पीवीसी दरवाजे के व्यापारी हैं।
उन्होंने बताया कि रात में परिवार सो गया था। वो पत्नी और बेटी के साथ एक कमरे में थे। मां और पिता दूसरे कमरे में थे। सुबह 6:00 बजे आंख खुली तो देखा कि तीसरे कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी है। उसमें सामान बिखरा हुआ था।
इस पर पुलिस को सूचना दी। चोर सड़क किनारे बने कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। उन्होंने अपना चेहरा भी ढक रखा है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है। टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।