फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gram Panchayat will also help in food and treatment

अब भोजन और उपचार के लिए भी ग्राम पंचायत करेगी मदद

Sun, 16 May 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat will also help in food and treatment
मैनपुरी। कोरोना काल में गरीब परिवारों को भुखमरी और बीमारी से बचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। शासन के आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत ऐसे लोगों की मदद करेंगी। इसके लिए राज्य वित्त के खाते से ऐसे परिवारों को एक मुश्त धनराशि का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए डीपीआरओ ने सचिवों को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के चलते श्रमिक परिवारों के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। भोजन के अभाव में किसी गरीब को दम न तोड़ना पड़े इसके लिए शासन ने आदेश किया है। उपचार की जरूरत होने पर भी मदद के आदेश दिए हैं। शासन के आदेश के अनुसार किसी परिवार को भोजन व सामान के लिए एक मुश्त एक हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा तो वहीं उपचार के लिए दो हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। ये भुगतान ग्राम पंचायत के खाते में आने वाली राज्य वित्त की धनराशि से किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंचायत सचिवों को आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि गांवों में ये सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोई भी परिवार भूख से न मरे। अगर कहीं भी ऐसी घटना सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले शव के अंतिम संस्कार के लिए राज्य वित्त से पांच हजार रुपये दिए जाने का आदेश भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed