फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gram panchayat

शिकायत पर डीएम ने फरैंजी में समिति के अध्यक्ष को हटाया

Wed, 09 Sep 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
gram panchayat
मैनपुरी। डीएम ने शिकायत मिलने पर फरैंजी में समिति के अध्यक्ष को हटा दिया है। बीते वर्ष ग्राम पंचायत फरैंजी में फर्जी पट्टा आवंटन समेत अन्य मामलों में दोषी पाए जाने पर ग्राम प्रधान शीला देवी के अधिकार सीज कर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इसमें पंचायत सदस्य गोरेलाल, अनुज कुमार और शमां परवीन को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

समिति ने सर्वसम्मति से गोरेलाल को अध्यक्ष चुना था। बीते दिनों ग्राम पंचायत के 10 सदस्यों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। इसमें कहा कि अध्यक्ष गोरेलाल द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके साथ विकास कार्यों पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस पर डीएम ने डीपीआरओ (जिला पंचायत राज अधिकारी) को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने अध्यक्ष गोरेलाल को हटा दिया है। अब उनके स्थान पर पंचायत सदस्य केशराम को अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्यों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने फरैंजी पंचायत के अध्यक्ष गोरेलाल को हटा दिया है। उनके स्थान पर ग्राम पंचायत सदस्य केशराम को अध्यक्ष बनाया गया है। वे ही अब विकास कार्यों का संचालन करेंगे। - स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed