फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grabbed 12 lakhs by marrying a married woman in kasganj

फौजी के बेटे से फरेब: शादीशुदा महिला से शादी कराकर हड़पे 12 लाख, मंजीता की साजिश को भाप सका न कोई

Fri, 17 Mar 2023 07:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 07:14 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Grabbed 12 lakhs by marrying a married woman in kasganj
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के मोहल्ला यादवनगर में एक रिटायर फौजी के पुत्र से झांसा देकर विवाहित महिला की शादी करा दी गई। विवाहिता घर से 12 लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामान लेकर मायके गई और फिर वापस नहीं आई। रिटायर फौजी ने मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर विवाहिता सहित पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आठ फरवरी को हुई थी शादी

यादव नगर निवासी रिटायर फौजी अजवीर के पुत्र विपिन की शादी आठ फरवरी को मंजीता निवासी खड़ीत जसराना जनपद फिरोजाबाद से हुई। विवाह की रस्में पूरी हुई। 25 फरवरी को विवाहिता मंजीता के भाई सुनील और सौरभ उसे बुलाने पहुंचे। उसकी रस्मों रिवाज से विदाई की गई। कुछ दिनों के बाद जब विपिन अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने जानकारी दी कि वह लापता हो गई है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़े शिकंजे की तैयारी: जलालुद्दीन सहित इस गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, डीएम ने दिए आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह हुई जानकारी

इसकी जानकारी विपिन ने अपने पिता रिटायर फौजी अजवीर को दी। पिता का कहना है कि जब उन्होंने छानबीन की तो पता लगा कि मंजीता पहले से ही शादीशुदा है। उसकी शादी गांव नौगवां गंगीरी अलीगढ़ से पूर्व में ही हो चुकी है। उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। उनका आरोप है कि 12 लाख रुपये के आभूषण, कपड़े आदि को हड़प लिया गया है। 


पुलिस से की गई शिकायत

उन्होंने मामले की तहरीर विवाहिता मंजीता, भाई सुनील के अतिरिक्त प्रवीन, वीरभान प्रवेंद्र के खिलाफ पुलिस को दी। कार्रवाई न होने पर शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed