फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   grab valuable land a fake death certificate of a Delhi businessman was made police filed a case

UP: बेशकीमती जमीन को हड़पने के लिए...दिल्ली के कारोबारी का बनवाया फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र, पुलिस ने दर्ज किया

Fri, 11 Jul 2025 07:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 07:31 AM IST
सार

कारोबारी के आधार और पैन कार्ड के साथ ही आरोपी ने उसका मृत्यु प्रमाणपत्र भी बनवा लिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
grab valuable land a fake death certificate of a Delhi businessman was made police filed a case
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के हैंडीक्राफ्ट कारोबारी की हाईवे किनारे की करोड़ों की जमीन को हड़पने की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि कारोबारी का फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी से लेकर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तक तैयार कर लिया गया। कारोबारी की शिकायत पर सिकंदरा थाने की पुलिस ने आरोपी रघुनाथ सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


 

नई दिल्ली में मथुरा रोड पर सुखदेव विहार में रहने वाले मनमोहन शास्त्री ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि उनका हैंडीक्राफ्ट का व्यापार है। उनकी फर्म महिलाओं को रोजगार देती है। सामान का विदेश तक निर्यात होता है। उनकी एक यूनिट आगरा बाजार ट्रस्ट के नाम पर भी है, जिसमें 100 से अधिक कर्मचारी जुड़े हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौजा लखनपुर में भूखंड गाटा संख्या 5, 6, 8, 9, 27, 28 व 29 कुल 2.99985 हेक्टेयर जमीन वर्ष 1997 में 21 लाख में खरीदी थी। जमीन की रजिस्ट्री वैध रूप से बैनामा विलेख संख्या 3337 के तहत उपनिबंधक कार्यालय आगरा में दर्ज है। इस पर उनका वैध कब्जा है। उनकी संपत्ति में से वर्ष 2015 में कुछ भाग को नेशनल हाईवे विस्तार के लिए अधिग्रहित किया गया था, जिसका मुआवजा 1.59 करोड़ उन्हें प्राप्त हुआ था।

ये भी पढ़ें -  नई टाउनशिप में सस्ते आवास: सांसद-विधायक आधी जमानत राशि पर खरीद सकेंगे भूखंड, जानें आपके लिए क्या हैं नियम


 
विज्ञापन

मनमोहन शास्त्री ने बताया कि भूखंड की कीमत में वृद्धि के बाद भूमाफिया सक्रिय हो गए। वर्ष 2014 में उन्हें पहली बार जानकारी मिली कि उनके वोटर कार्ड में उनकी तस्वीर किसी और की लगा दी गई है। शिकायत करने पर दिल्ली के कालकाजी थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया गया। जांच में कई फर्जी दस्तावेज मिले। इसमें मुख्य आरोपी रघुनाथ सिंह था।

 

दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2018 में आगरा में छापा मारकर रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जो खुद को मनमोहन शास्त्री बता रहा था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट और जिलाधिकारी द्वारा जारी फर्जी निवास प्रमाणपत्र तक था। आरोपी रघुनाथ करीब 14 महीने जेल में रहा। बाद में उसे उच्च न्यायालय से सशर्त जमानत मिली थी।


 

उपनिबंधक कार्यालय में दर्ज कराई आपत्ति
कारोबारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अब आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उक्त भूमि को सुशील कुमार जैसवाल सहित तीन अन्य व्यक्तियों को बैनामे के माध्यम से बेचने की कोशिश कर रहा है। इसकी जानकारी उन्हें मिल गई। इस पर उपनिबंधक कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई। एसएसपी को पत्र लिखा था। आरोप लगाया कि उनका फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र भी बना लिया गया है। व्यापारी ने सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला उच्च न्यायालय इलाहाबाद में विचाराधीन है। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

जब्त जिल्द बही के हस्ताक्षरों का होगा मिलान
एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि जमीन के मामले में पूर्व में चार केस दर्ज हुए थे। इनमें जांच की गई थी। 12 आरोपी जेल भेजे गए थे। इनमें से एक ही आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिल सकी है। एसआई ने जांच के लिए सदर तहसील के दो जिल्द बही के रजिस्टर जब्त किए हैं, जिसमें कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं। जिन कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं, उनके हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। इनका मिलान फोरेंसिक लैब में कराया जाएगा। वहीं फर्जी दस्तावेजों के मामले में जांच के लिए अब नई टीम बनाई जा रही है। दो और मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed