{"_id":"098618bbdf6319c15f112c318f81e132","slug":"govt-made-krishna-circuit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा के भक्तों के लिए बना ‘कृष्णा सर्किट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा के भक्तों के लिए बना ‘कृष्णा सर्किट’
अमित कुलश्रेष्ठ
Updated Fri, 10 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्हा की जन्म और लीला स्थली दुनिया भर में फैले भक्तों को अपनी ओर खींचती रही है। धर्म और आध्यात्म के केंद्र मथुरा, वृंदावन के साथ कुरुक्षेत्र को मिलाकर केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने ‘कृष्णा सर्किट’ बनाया है। मंदिरों की नगरी में सैलानियों को आधारभूत सुविधाएं देने के लिए 120 करोड़ रुपये की योजनाएं भी बनाई हैं। स्वदेश दर्शन योजना के तहत इस सर्किट में शुमार तीनों नगरों में करीब 700 करोड़ रुपये की धनराशि इन्फ्रास्ट्रक्चर, बजट होटलों, रोड, सफाई, सीवेज और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर खर्च की जाएगी।
विदेशी सैलानियों के साथ पहली बार भारतीय पर्यटकों को ध्यान में रखकर पर्यटन मंत्रालय ने सर्किट तैयार किए हैं। बुद्धिस्ट, हिमालयन, नार्थ ईस्ट और कोस्टल के साथ कृष्णा सर्किट बनाया है, जहां भारतीय पर्यटकों के लिए धर्म, आध्यात्म और एडवेंचर, वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां हो सकें। ब्रज सर्किट के नाम से यूपी टूरिज्म ने भगवान कृष्ण से जुड़े स्थलों को प्रचारित किया है, लेकिन केंद्र सरकार ने ब्रज की जगह ‘कृष्णा सर्किट’ को चुना है, जिससे विदेशी भक्तों के लिए सर्किट को पहचानना आसान रहेगा।
नेशनल स्टीयरिंग कमेटी संभालेगी कमान
पर्यटन मंत्रालय ने पांच नए पर्यटन सर्किट बनाने के साथ यह तय कर लिया है कि सर्किट बनाने के बाद क्षेत्रों का विकास भी हो, इसलिए एकीकृत विकास योजनाओं पर निगरानी के लिए पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में नेशनल स्टीयरिंग कमेटी (एनएससी) बनाई जाएगी, जो 18 सदस्यीय होगी। स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमैन पर्यटन मंत्री, केंद्रीय पर्यटन सचिव उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव सेक्रेटरी मेंबर होंगे। इसके अलावा एएसआई के महानिदेशक, संस्कृति मंत्रालय, शहरी विकास, हाउसिंग, नागरिक उड्डयन, पर्यटन, रेलवे, ग्रामीण विकास, वाटर रिसोर्स, पर्यावरण, जहाजरानी, विद्युत और स्किल डवलपमेंट मंत्रालय के सचिव इस कमेटी के सदस्य होंगे।