फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Anandiben Patel reached the convocation ceremony of the agra university

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल, छात्रनेता नजरबंद

Tue, 21 Dec 2021 10:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 10:33 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में भी छात्राओं का जलवा रहेगा। 109 में से 74 पदक छात्राओं के खाते में आएंगे। जबकि छात्रों को 35 पदक ही मिलेंगे। इनको राज्यपाल पदक प्रदान करेंगी। उधर, छात्रनेताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। 

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel reached the convocation ceremony of the agra university
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल, प्रभारी कुलपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर पहुंच गईं हैं। यहां एनसीसी कैडेट्स ने राज्यपाल को सलामी दी। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री दीक्षांत शोभायात्रा के साथ समारोह स्थल जेपी सभागार में पहुंचे। दीक्षांत समारोह के मंच पर राज्यपाल के साथ विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय और परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा कुलपति आवास पर राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लोकार्पण के लिए श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


शिवानी सिंह पर बरसेना सोना-चांदी
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदीबेन पटेल 69 छात्र-छात्राओं को 109 पदक प्रदान करेंगी। इसमें 95 स्वर्ण और 14 रजत पदक हैं। सर्वाधिक 12 स्वर्ण और एक रजत पदक एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल (सत्र 2019-20) की छात्रा शिवानी सिंह को मिलेंगे। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2019-20 के स्नातक और परास्नातक के 1,04,320 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी जाएंगी, जबकि 93 को एमफिल और आठ को डी-लिट की उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन


छात्रनेता नजरबंद
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से पहले विभिन्न छात्र संगठनों की पदाधिकारियों को नजर बंद कर दिया। देर रात से एनएसयूआई और सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया गया। ये छात्र नेता छात्रों की समस्याओं के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने छात्रनेताओं को नजरबंद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ छात्र-छात्राओं को तीन या उससे अधिक पदक मिलेंगे 
- 13 पदक, शिवानी सिंह, एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की छात्रा।  
- 05 पदक, कुमारी उपासना, राजकीय कन्या महाविद्यालय, सिरसागंज, फिरोजाबाद की एमए हिंदी अंतिम वर्ष की छात्रा।  
- 04 पदक, दीपक शर्मा, डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र। 
- 04 पदक, उदित माहेश्वरी, केए पीजी कॉलेज, कासगंज के एमए अर्थशास्त्र अंतिम वर्ष के छात्र। 
- 04 पदक, नम्रता, महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा। 
- 03 पदक, दीपांशु शाक्य, एसएन महाविद्यालय, विनोदपुर, भोगांव, मैनपुरी के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र।  
- 03 पदक, लिली राजपूत, श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय, कासगंज, एटा की छात्रा।
- 03 पदक, मोहन, विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान के एमएसडब्ल्यू के छात्र। 
 
पिछले चार वर्षों की गोल्डन गर्ल 
- वर्ष 2019 - एफएच मेडिकल कॉलेज, एत्मादपुर की आकांक्षा को 11 स्वर्ण पदक मिले थे।
- वर्ष 2018 - रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की अवर्णा को 13 स्वर्ण, 1 रजत पदक मिला।
- वर्ष 2017 - रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की अपर्णा मथकला को आठ स्वर्ण पदक मिले।
- वर्ष 2016 - एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा की दीक्षा अग्रवाल को 7 स्वर्ण, 1 रजत पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed