फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Governor Anandiben Patel gave instructions officers will adopt TB affected children

आगरा में टीबी से ग्रसित 600 बच्चों को गोद लेंगे अफसर, राज्यपाल आनंदीबेन ने दिए निर्देश

Sat, 12 Oct 2019 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Governor Anandiben Patel gave instructions officers will adopt TB affected children
बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रमुखता के साथ प्रचार-प्रसार करने को कहा। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि कैंप लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाए। ताकि जरूरतमंद बिना किसी बिचौलिए के अपना आवेदन कर सीधे पंजीकरण कर सकें। साथ ही राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लेने के निर्देश दिए हैं। यह कवायद केंद्र सरकार के वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत के तहत की जा रही है। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सभी कार्य समय सीमा में ही पूरे कर लेने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने इन योजनाओं की जानकारी दी

डीएम एनजी रवि कुमार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना आदि की जानकारी दी। राज्यपाल ने अधिकारियों से विद्यालय के प्रधानाचार्यों व चिकित्सकों के साथ बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के संबंध में विचार-विमर्श को कहा। 

राज्यपाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि के हिसाब से शिक्षा दी जाए। शिक्षा के संबंध में मैंने भोपाल व लखनऊ में प्रयोग किये हैं, जिसके अच्छे परिणाम रहे हैं। वहीं राज्यपाल के निर्देश पर जिले में 17 साल से कम उम्र के 1300 टीबी ग्रसित बच्चे और किशोर चिह्नित किए गए हैं। इसमें से 600 बच्चे अधिकारी गोद लेंगे। शेष को एनजीओ और अन्य सामाजिक संगठनों गोद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed