फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government teacher sexually assaulted minor girl in Firozabad

किशोरी से दुष्कर्म: आरोपी ने बनाया वीडियो, दी धमकी- सरकारी मास्टर हूं, मैं बच जाऊंगा, तुम कहीं की नहीं रहोगी

Tue, 06 Sep 2022 08:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 08:13 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने खुद सरकारी शिक्षक बताया। आरोपी के खिलाफ उत्तर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Government teacher sexually assaulted minor girl in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद में एक सरकारी शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने 17 साल की किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पीड़ित किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


उत्तर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को घर के पास रहने वाले युवक अरुण कुमार ने प्यार का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी खुद को सरकारी शिक्षक बताता है। आरोपी युवक 21 अगस्त को उसकी पुत्री को साथ लेकर टूंडला स्थित एक होटल में पहुंचा। उससे शारीरिक संबंध बनाए। पुत्री को ब्लैकमेल करने के लिए उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन

आरोपी ने किशोरी को दी धमकी

आरोपी ने पीड़ित किशोरी को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। कहा, तुम कहीं की नहीं रहोगी, मैं सरकारी मास्टर हूं। कहीं पर भी अपनी तैनाती दिखाकर बच जाऊंगा। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंच कर अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया। 

पीड़ित किशोरी को लेकर मां थाने पहुंची और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़िता की मां ने एक युवक पर आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed