{"_id":"605389b18ebc3ee646386d36","slug":"government-should-take-steps-to-protect-lawyers-mainpuri-news-agr485191329","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों की सुरक्षा को कदम उठाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों की सुरक्षा को कदम उठाए सरकार
विज्ञापन
मैनपुरी। संयुक्त अधिवक्ता कल्याण एसोसिएशन की दीवानी परिसर स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय विक्रम सिंह ने कहा कि वकीलों की सुरक्षा के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। वकीलों के साथ होने वाली घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
बृहस्पतिवार को संयुक्त अधिवक्ता कल्याण एसोसिएशन की हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा प्रदेश में वकीलों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएं। अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए। अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए प्रदेश सरकार बजट जारी करे। अदालत परिसरों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। सचिव सुशील कुमार ने कहा प्रदेश में वकीलों के हितों के लिए पूर्व सरकारों द्वारा दिए जाने वाले बजट को जारी रखा जाए।
वकीलों को सुरक्षा के लिहाज से शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। वकीलों के लिए मेडीक्लेम पॉलिसी भी जारी की जाए। तहसील स्तर पर भी वकीलों के लिए चैंबर बनवाए जाएं। इस मौके पर डालचंद्र पाल, विपुल यादव, कामिनी यादव, संजीव कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, अबधेश कुमार, कमलेश कुमार, प्रदीप कुमार, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।