{"_id":"65369b4536ac4327e2055046","slug":"government-should-solve-the-problems-of-farmers-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-6386-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसानों की समस्याओं का समाधान करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसानों की समस्याओं का समाधान करे सरकार
Mon, 23 Oct 2023 09:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 23 Oct 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं का समाधान करे सरकार
भारतीय किसान यूनियन की चौहानपुर में बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की विकास खंड जागीर के गांव चौहानपुर में बैठक हुई। प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार को करना चाहिए। खेतों की सिंचाई के लिए रजबहों और माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाना चाहिए।
सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश सचिव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों का पूंजीपतियों को लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि किसान का मंड़ियों में होने वाला शोषण रोकने के लिए एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। जिससे किसानों का शोषण रोका जा सके। जब तक केंद्र सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। ओमवीर यादव, राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद दुबे, अहिबरन सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अतर सिंह राजपूत मौजूद रहे।