फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government School Students in Agra to Grow Vegetables for Mid-Day Meals

UP: अब बच्चे खुद उगाएंगे सब्जियां, फिर खाएंगे मिड-डे मील, सरकारी स्कूलों में शुरू होगा किचन गार्डन

Fri, 08 May 2026 01:27 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 08 May 2026 01:27 PM IST
सार

बरौली अहीर ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में अब बच्चे खुद फल और सब्जियां उगाकर मिड-डे मील में इस्तेमाल करेंगे। योजना का उद्देश्य बच्चों को पोषण के साथ खेती और पर्यावरण से जोड़ना है।

विज्ञापन
Government School Students in Agra to Grow Vegetables for Mid-Day Meals
किचन गार्डन। संवाद

विस्तार

कक्षा एक से 8 तक के सभी सरकारी स्कूलों में किचन गार्डन बनेगा जिससे अध्ययनरत छात्रों के माध्यम से फल और सब्जियां उगाई जाएगी, इसे मिड-डे मील में शामिल किया जाएगा। क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे मिड-डे मील के लिए फल-सब्जियां उगाएंगे और खाएंगे।
विज्ञापन

एबीएसए बरौली अहीर महेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कंपोजिट विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय प्रांगण में किचन गार्डन की स्थापना निश्चित रूप से कराया जाना है उसमें उत्पादित सब्जियों को मिड-डे मील में प्रयोग किया जाएं। इसके लिए सभी विद्यालयों को दो हजार रुपये की धनराशि भी आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीएसए ने बताया कि जब बच्चे अपने हाथ से सब्जी और फल पैदा करने के लिए मेहनत करेंगे तो सब्जी और फल का स्वाद अलग होगा। क्योंकि यह उनकी मेहनत का फल है तो वे इससे जुड़ पाएंगे। इस योजना का उद्देश्य मिड-डे मील के पोषक मूल्य को बढ़ावा देना है। साथ ही पौधे, सब्जियों और फलों को उगाकर कृषि में बच्चों को प्रोत्साहित करना है।
 
विज्ञापन

स्कूल की छत पर लगाए जाएंगे बगीचे, रसोई बनाने में बच्चों की मदद करेंगे शिक्षक
जिन स्कूलों के पास पौधे उगाने के लिए पर्याप्त जमीन नहीं है। वह छत पर बगीचे का निर्माण कर सकते हैं और उपज की खेती के लिए गमले, कंटेनर, बैग और अन्य तकनीक इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों द्वारा रसोई बनाने में स्कूल के कर्मचारी और शिक्षक उनकी मदद करेंगे। ब्लॉक में स्कूलों की संख्या बरौली अहीर ब्लॉक में कुल प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों की संख्या 178 है जिसमें कंपोजिट विद्यालयों की संख्या 33 जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों की संख्या 24 और प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 121 है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed