फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government offices will open with half staff

आधे कर्मचारियों के साथ ही खुलेंगे सरकारी कार्यालय

Sat, 08 May 2021 10:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Government offices will open with half staff
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब सरकारी कार्यालयों में सभी कर्मचारी नहीं बुलाए जाएंगे। स्वीकृत जनशक्ति के सापेक्ष आधे कर्मचारी ही कार्यालय में मौजूद रहेंगे। शासन से आदेश आने के बाद जिला प्रशासन कर्मचारियों का रोस्टर तैयार करने में जुट गया है। सोमवार से इसी नियम के तहत कार्यालय खुलेंगे।
विज्ञापन

पूरे देश में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके लिए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू भी लगा दिया है। इसके बाद भी मरीज कम नहीं हो रहे हैं। ऐसे में सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। इससे बचने के लिए शासन ने अब आधे कर्मचारियों के साथ सरकारी कार्यालयों को खोलने की अनुमति दी है। सभी कार्यालयों में स्वीकृत जनशक्ति के सापेक्ष आधे कर्मचारी ही बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन

ये कर्मचारी कार्यालय में काम करेंगे। अगले दिन दूसरे कर्मचारी कार्यालय बुलाए जाएंगे। बाकी के कर्मचारी घर से यथासंभव कार्यों का संचालन करेंगे। आदेश आने के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों का रोस्टर तैयार करने में जुट गए हैं। इसी रोस्टर के सोमवार से कार्यालयों में कर्मचारी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं को भी राहत
नए शासनादेश में दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ बीमार कर्मचारियों को भी राहत दी गई है। ऐसे सभी कर्मचारी घर पर रहकर ही कार्य करेंगे। उन्हें कार्यालय आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। हालांकि कार्य प्रभावित न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

शासन के आदेश के अनुसार कार्यालयों में आधे कर्मचारी ही बुलाए जाएंगे। बाकी के आधे कर्मचारी घर से कार्य करेंगे। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों का रोस्टर बनाने के आदेश दिए गए हैं।
ईशा प्रिया, सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कोविड-19।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed