फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government is committed to protect the interests of traders

Agra News: सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध

Fri, 04 Apr 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Government is committed to protect the interests of traders
कासगंज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारी अधिवेशन मौजूद एमएलसी रजनीकांत माह
कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का अधिवेशन एक होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी व विशिष्ट अतिथि नीरज शर्मा थे। कार्यक्रम में दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न व माला पहनाकर सम्मानित किया।अधिवेशन में एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने व्यापारियों के अधिवेशन की सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए एक फोन कॉल की आवश्यकता होगी। तत्काल ही वह समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता व नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों व व्यापारियों का स्वागत किया व आभार जताया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए व्यापार मंडल लगातार कार्य कर रहा है और करता रहेगा। व्यापार मंडल की प्रांतीय मंत्री डॉ. पूजा वाष्र्णेय, संरक्षण अनिल पुंढीर, नवल कुलश्रेष्ठ, जय सिंह वर्मा, अजय तिवारी, गुंजन अग्रवाल, बौबी गुप्ता, कबीर प्रताप ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed