{"_id":"62403cfce661a802805499e1","slug":"government-increased-msp-of-wheat-know-how-much-will-be-benefit-per-quintal-farmer-make-sure-to-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए जरूरी खबर: नए एमएसपी पर बेचना है गेहूं, तो जरूर करा लें पंजीकरण, तभी मिलेगा फायदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए जरूरी खबर: नए एमएसपी पर बेचना है गेहूं, तो जरूर करा लें पंजीकरण, तभी मिलेगा फायदा
Sun, 27 Mar 2022 04:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 04:02 PM IST
सार
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस बार बढ़ाया गया है। पिछले साल 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की खरीद की गई थी। इस बार जिले के 72 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी, इसके लिए तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
गेहूं की खरीद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी है। इसके लिए जिले में क्रय केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। कुल 72 केंद्र पर किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। इस बार पिछले साल की अपेक्षा 17 केंद्र कम बनाए गए हैं। पहले 89 केंद्र बनाए गए थे। वहीं खुशखबरी ये है कि गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इस बार प्रति क्विंटल 40 रूपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य मिल सके इसके लिए एक अप्रैल से जिले में गेहूं की खरीद शुरू की जा रही है। निर्धारित किए गए क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही हैं। वहीं किसानों के लिए पंजीयन की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जो किसान पोर्टल पर पंजीयन कराएगा, उसका ही गेहूं केंद्र पर खरीदा जाएगा। जिले को अभी खरीद के लिए लक्ष्य नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि बीते वर्ष भी जिले को गेहूं खरीद में लक्ष्य नहीं मिला था। जिले में बंपर खरीद की गई थी। इस बार भी लक्ष्य नहीं दिया गया है। जो भी किसान क्रय केंद्र पर पंजीकरण कराकर गेहूं लेकर पहुंचेगा। उसका गेहूं संबंधित क्रय केंद्र पर खरीदा जाएगा। इसके लिए किसान खाद विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करा लें। जिससे क्रय केंद्र पर उनका गेहूं खरीदा जा सके।
विज्ञापन
2015 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा गेहूं
जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि पिछले साल 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की खरीद की गई थी। इस बार 2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जाएगी।