{"_id":"5c9de06ebdec22141e2236f6","slug":"government-employees-getting-sick-before-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव ने बढ़ाया ब्लेड प्रेशर, कर्मचारी होने लगे 'बीमार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव ने बढ़ाया ब्लेड प्रेशर, कर्मचारी होने लगे 'बीमार'
Fri, 29 Mar 2019 02:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में चुनाव ड्यूटी पत्र मिलते ही कर्मचारी बीमार होने लगे हैं। किसी का ब्लडप्रेशर बढ़ गया है तो किसी को बुखार चढ़ गया है। ऐसे कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए तरह-तरह के बहाने खोज रहे हैं। कई ऐसे कर्मचारी हैं, जो गलत ढंग से हाथ और पैरों में प्लास्टर करा कर पहुंच रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग की सख्ती के चलते उनकी बहानेबाजी चल नहीं पा रही है।
जिले में लोकसभा चुनाव में नौ हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पत्र मिलते ही दो सौ से अधिक कर्मचारियों ने बीमारी की बात कहकर ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन दिए हैं। इनमें सौ कर्मचारियों ने ब्लडप्रेशर और मधुमेह की दिक्कत होने की बात कही है। वहीं कुछ ने फेफड़ों में परेशानी बताई है। उधर, महिला कर्मचारी कमर दर्द, घुटनों और पीठ में दर्द की बात कह रही हैं।
मेडिकल बोर्ड का किया है गठन
आयोग ने बहाने बनाने वाले कर्मचारियों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। यहां नियमित रूप से ऐसे कर्मचारियों की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक मेडिकल बोर्ड की ओर से आला अफसरों को रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या में कर्मचारी मेडिकल जांच में फेल हो रहे हैं।

ड्यूटी से बचने को कई ने करा लिया प्लास्टर
सूत्रों की मानें तो कई कर्मचारियों ने ड्यूटी से बचने के लिए अपने हाथ पर प्लास्टर करा लिया है। वे अब विभाग से साठगांठ कर चुनाव ड्यूटी से बचना चाहते हैं। ऐसे में संबंधित विभाग उन्हें मेडिकल जांच के लिए सीएमओ के यहां गठित पैनल के पास भेज रहा है।
सीएमओ डॉ एक पांडेय ने बताया कि जो भी आवेदन आ रहे हैं, उनकी डॉक्टरों के पैनल से जांच कराई जा रही है। किसी भी प्रकार से जांच में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कुछ लोग ऐसे आए हैं, जिन्होंने गलत तरीके से प्लास्टर करा रखा था। ऐसे लोगों को लौटा दिया गया है।