{"_id":"658902c61d524e0740074ee4","slug":"government-doctor-had-operated-on-pregnant-women-in-royal-hospital-in-agra-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रायल हॉस्पिटल में सरकारी डॉक्टर ने किए थे गर्भवतियों के ऑपरेशन, जांच में खुली पूरी पोल; लाइसेंस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रायल हॉस्पिटल में सरकारी डॉक्टर ने किए थे गर्भवतियों के ऑपरेशन, जांच में खुली पूरी पोल; लाइसेंस रद्द
Mon, 25 Dec 2023 09:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Dec 2023 09:49 AM IST
सार
आगरा में रायल हास्पिटल में सरकारी डॉक्टर ने गर्भवतियों के ऑपरेशन किए थे। जांच में पूरी पोल खुली। अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बिना चिकित्सक प्रसूताओं का इलाज और गर्भवतियों को भर्ती कराने के लिए उपहार बांटने के मामले में फंसे रायल हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जांच में पता चला कि हॉस्पिटल में सरकारी चिकित्सक ऑपरेशन करता था। वह फर्रुखाबाद में तैनात है। अब सरकारी डॉक्टर पर भी केस हो सकता है। वहीं सीएचसी खंदौली के प्रभारी को 11 आशाओं के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रायल हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना कॉलोनी में आशा को उपहार बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा था। जांच में सामने आया कि कमीशन के लालच में आशाएं व सरकारी चिकित्सक निजी अस्पताल के लिए काम करते थे। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि छापे के दौरान रायल हॉस्पिटल से मरीजों की बीएचटी जब्त की गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: बच्ची को मृत समझ अस्पताल से निकाल लाया पिता... चार घंटे बाद जिंदा होने की मिली खबर; सीएमओ ने की जांच
विज्ञापन
इसमें फर्रुखाबाद के सरकारी अस्पताल में तैनात एनेस्थेसिस्ट का नाम दर्ज है। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। वहीं, हॉस्पिटल से उपहार लेने वाली 11 आशाओं की सूची मिली थी, सभी खंदौली क्षेत्र की हैं। इनमें से तीन आशा ने छह महीने में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर एक भी प्रसव नहीं कराया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली के प्रभारी को सभी 11 आशाओं पर केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।