फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Government contractor accused of embezzling Rs 24.85 lakh

Agra News: राजकीय ठेकेदार ने लगाया 24.85 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 08 Mar 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Government contractor accused of embezzling Rs 24.85 lakh
राजकीय ठेकेदार ने लगाया 24.85 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

पिता-पुत्र के खिलाफ कुर्रा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर निवासी एक राजकीय ठेकेदार ने गांव के ही पिता पुत्र पर 24.85 लाख हड़पने का आरोप लगाया। बताया कि अंग्रेजी शराब ठेका लेने के नाम पर उस से ठगी की गई। जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। सीओ करहल के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी राजकीय ठेकेदार राजेश कुमार मूलरूप से थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर के रहने वाले हैं। राजेश ने सीओ करहल संतोष कुमार सिंह को बताया कि गांव निवासी राधेश्याम ने अंग्रेजी शराब का ठेका लेने के लिए आवेदन किया था। दुकान मिल गई तो जमा करने के लिए रुपये की कोई व्यवस्था नहीं थी। उधार मांगने पर उन्होंने 17 मार्च 2023 को 18.85 लाख रुपये आबकारी विभाग में जमा किए थे। जब दुकान मिल गई तो राधेश्याम के पुत्र रवी ने माल भरने के लिए सात लाख रुपये उधार लिए। चार माह में रुपये वापस करने के लिए कहा था। लेकिन अभी तक रुपये वापस नहीं किए। जब भी रुपये मांगे तो टाल मटोल करने लगे। 14 फरवरी 2024 को जब वह जयसिंहपुर रुपये लेने के लिए गए तो साफ मना कर दिया। गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो गए। राजेश ने सीओ को बताया कि पिता पुत्र ने उनके साथ ठगी की है। सीओ के आदेश पर कुर्रा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed