{"_id":"696ab0c31aaa7493ea0c5734","slug":"government-approves-construction-of-model-school-in-khandauli-agra-news-c-364-1-ag11007-123854-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खंदौली में मॉडल स्कूल निर्माण को शासन से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खंदौली में मॉडल स्कूल निर्माण को शासन से मिली मंजूरी
Sat, 17 Jan 2026 03:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
आगरा। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह विद्यालय विकासखंड खंदौली के ग्राम बिलौनी में स्थापित किया जाएगा।
एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि शासन ने विद्यालय के निर्माण के लिए कुल 24,17,4900 रुपये की मंजूरी दी है। विद्यालय के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को एक ही परिसर में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। इसमें पुनरीक्षित लागत के अंतर्गत निर्माण कार्य, उपकरण एवं अन्य सुविधाएं शामिल हैं। परियोजना को उत्तर प्रदेश राज्य परियोजना कार्यालय (समग्र शिक्षा) के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा।
निर्माण कार्य निर्धारित मानकों, गुणवत्ता और समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी। विद्यालय भवन का निर्माण शासन की ओर से स्वीकृत डिजाइन एवं वित्तीय नियमों के अनुरूप होगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल इसी परियोजना के लिए किया जाएगा।