फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Govardhan festival celebrated with great pomp in Agra

Govardhan Puja 2025: गिरिधारी हम आए शरण तिहारी...गोवर्धन महाराज का सामूहिक पूजन, अन्नकूट प्रसादी का उठाया आनंद

Wed, 22 Oct 2025 11:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Oct 2025 11:27 PM IST
सार

गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों से लेकर काॅलोनियों तक में सामूहिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस दाैरान भक्तों ने अन्नकूट प्रसादी का भी आनंद उठाया।
 

विज्ञापन
Govardhan festival celebrated with great pomp in Agra
गोवर्धन पूजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोवर्धन पर्व पर शहर में आयोजनों की धूम रही। सामाजिक संगठनों के साथ मंदिरों, कॉलोनियों, अपार्टमेंट आदि में लोगों ने गोवर्धन महाराज का सामूहिक पूजन किया। इसके बाद अन्नकूट की प्रसादी का आनंद उठाया गया। कमला नगर, बल्केश्वर, शहजादी मंडी, बाग मुजफ्फर खां, जयपुर हाउस आदि क्षेत्रों में विशाल गोवर्धन महाराज का पूजन किया गया।
विज्ञापन


इस्कान मंदिर में 51 किलो चावल और 51 किलो हलवे का भोग
श्री जगन्नाथ मंदिर कमला नगर (इस्कान) में गोवर्धन पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिलारूप में 51 किलो चावल और 51 किलो हलवे से गोवर्धन महाराज के साथ ग्वाल-बाल और उंगली पर पर्वत उठाए कृष्ण जी की मनमोहक झांकी सजाई गई। इससे पूर्व भगवान जगन्नाथ का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। 56 भोग लगाए गए। मंदिर अध्यक्ष अरविंद प्रभुजी ने बताया कि रात 10 बजे तक प्रसादी भक्तों ने ग्रहण की। इस दौरान आशु मित्तल, संजीव, शैलेंद्र अग्रवाल, कांता प्रसाद, सुशील अग्रवाल, सुशील गुप्ता, संजय कुकरेजा, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांगी, सैलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अग्रवाल संगठन कमला नगर का अन्नकूट महोत्सव एवं प्रसाद वितरण आस्था के साथ मनाया गया। अध्यक्ष रवींद्र अग्रवाल ने बताया कि 21 फुट के विशाल गोवर्धन महाराज के साथ भगवान बांके बिहारी की झांकी सजाई गई। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्य सभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, उप्र. लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, गिर्राज बंसल, पूजा बंसल, उमेश कंसल, अमित ग्वाला, रैलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन अनिल अग्रवाल, मार्गदर्शन श्रीराम अग्रवाल और संचालन पीयूष अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बाग मुजफ्फर खां स्थित मोहन मंदिर परिसर में भव्य गोवर्धन महाराज और फूल बंगला सजाया गया। महंत मुकेश चंद पाराशर के साथ श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की और जयकारे लगाए। इस दौरान मोहित चतुर्वेदी, सुमित चतुर्वेदी, दिनेश शर्मा, राहुल शर्मा, विनय शर्मा, रमन गुप्ता, हरेश कुशवाह, केशव अग्रवाल, तपन शर्मा, ऋषभ शर्मा आदि उपस्थित रहे।

जयपुर हाउस आवासीय वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट प्रसादी महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बीके उपाध्याय, सरजू बंसल, हर्ष सलूजा, अनिल वर्मा, मुकुल गर्ग, रंजीत सामा, गिरिराज बंसल, अरविंद शर्मा, नवल किशोर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

पारस पर्ल्स अपार्टमेंट, लोहामंडी में सामूहिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। अपार्टमेंट के प्रांगण में विशाल गोवर्धन महाराज बनाए गए। सुनील जैन ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने पूजन किया और प्रसादी ग्रहण की।

 

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर बुर्जी वाला प्रतापनगर में बुधवार को गोवर्धन महाराज का फूल बंगला, श्रृंगार और अन्नकूट प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। महंत पंडित आकाश शर्मा ने पूजा संपन्न कराई। आरती के बाद और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गौरव बंसल, विजय बंसल, अनिल शाह, नरेंद्र पुरुसानी, अरुण धींगरा, मोहित यादव, रोहित यादव, अज्जू भाई, निधि बंसल, मधु आदि मौजूद रही।

केशव कुंज स्थित श्री नव दुर्गा कामाच्छा देवी मंदिर पर गोवर्धन महाराज का विशेष श्रृंगार एवं भंडारे का आयोजन किया गया। महंत पंडित जगदीश बाबू शर्मा ने विवि विधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान राजीव गोयल, मनीष, रौनक, मोहन लाल, अमित जैन, संदीप जैन, राजकुमार, मोहित अग्रवाल, नरेश सिंघल, डॉ. विनय गोयल, अन्नी आदि उपस्थित रहे।

 

वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में 15 फुट लंबे गोवर्धन महाराज का सुंदर स्वरूप बनाया। महंत अनंत उपाध्याय और पंडित मुकेश शर्मा ने पूजा की। शुरू हुई। उन्हें पकवान और अन्नकूट से भोग लगाकर महाआरती की गई। इस दौरान संजय उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, मनीष अग्रवाल, डॉ़ हरेंद्र गुप्ता, अजय उपाध्याय, हनी, आयुष उपाध्याय, मनोज गुप्ता, प्रशांत रस्तोगी, दीपक मौजूद रहे।

अयोध्या कुंज, श्री राम मंदिर परिसर में कमेटी की ओर से सामूहिक गोवर्धन पूजा व भंडारे का आयोजन किया गया। सामूहिक पूजा और हवन के बाद सभी ने मिलकर परिक्रमा लगाई। इस दौरान शास्त्री गिर्राज अग्रवाल, महेश कुमार कुशवाहा, मनोज नोतनानी, अमित बंसल, पवन अग्रवाल, दीपक गहराना, शिव राम सिंह चाहर, पवन कुशवाहा, आशीष पचौरी, सुरेंद्र सिंघल आदि मौजूद रहे।

पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी ताज नगरी स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। पंडित गिरीश उपाध्याय ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान संदेश जैन, पदमा सकलेचा, चांदनी भोजवानी, श्याम भोजवानी, उपेंद्र सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, गीता आहूजा, उषा सिंह, शिवराज, रेनू आदि मौजूद रहीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed