{"_id":"5de946728ebc3e54de04b2d7","slug":"govansh-mainpuri-news-agr418659819","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों की रखवाली ने किसानों का चैन छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों की रखवाली ने किसानों का चैन छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। खुले में घूम रहे गोवंश अब किसानों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने गायों को गोशाला में भेजने की मांग कर प्रदर्शन किया।
क्षेत्र के सभी गांव में गोवंश के झुंड दिख रहे हैं। गायों को गोशाला में रखने के दावे दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। समान क्षेत्र में हर सड़क पर आधा सैकड़ा गायें झुंड में बैठी नजर आ रहीं है। नैगवां तिराहे पर बड़ी संख्या में गोवंश मौजूद रहते हैं। किसानों का कहना है वह जागकर रात-रातभर गायों से खेतों की रखवाली कर रहे हैं। दिन भर सड़कों पर बैठने के बाद गायों का झुंड रात होते ही खेतों में पहुंच जाते हैं।
कई बार कहने के बाद भी गायों को गोशाला में नहीं भिजवाया जा रहा है। आसपास के समान, डांडेहार, नैगवां खिरिया, बरुआ, मरियार, चितायन व गजपुरा गांव के लोग गायों से बेहद परेशान हैं। किसानों ने बृहस्पतिवार को गायों को गोशाला में भिजवाने के लिए प्रदर्शन किया। इस मौकेे पर मनोज कुमार, अमीर चंद्र, ध्रुव सिंह शर्मा, उमाकांत शाक्य, बसंत शाक्य, धर्मेंद्र कुमार शाक्य, जहान सिंह शाक्य, बनवारी लाल पाल, अमर सिंह, नरेंद्र सिंह, अभिषेक यादव, जगदीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर में घूम रही टैग लगी गायें
किशनी। नगर में इस समय कई टैग लगी गायें खुलेआम घूम रही हैं। प्रशासन जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह एक टैग लगी गाय को सदर बाजार में किसानों ने पकड़ लिया। उनका कहना है कि गायों के कारण उनका रात दिन जीना दूभर हो गया है। गोशाला के कर्मचारी टैग लगी गायों को छोड़ रहे हैं। जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है।
नगर पंचायत की गोशालाओं से टैग लगी गायों को नहीं छोड़ा जा रहा है। स्थानीय किसानों की गायों को भी टैग लगाए गए थे। पशुपालन विभाग के लोग ही टैग नंबर देखकर बता सकते हैं कि गाय किसकी है।
अभय रंजन, अधिशासी अधिकारी किशनी