{"_id":"5d4f0bea8ebc3e6c940d146e","slug":"got-milk-drink-agra-news-agr400475311","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी का दूध पीने से पांच लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी का दूध पीने से पांच लोग बीमार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार कराते घर से बकरी का दूध पीकर बीमार हुए स्कूली बच्चे- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला किसी में बकरी का दूध पीने से एक परिवार के पांच लोग बीमार पड़ गए। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव नगला किसी निवासी ईनामुद्दीन की पत्नी शबाना ने शनिवार को सुबह बकरी के दूध की चाय बनाई थी। जिसे पीने के बाद बेटा फैजान 12, रिहान 10, सोनू एक साल, बेटी रहनुमा 7 और पत्नी शबाना को उल्टी-दस्त होने लगे। तबियत बिगड़ती देख ईनामुद्दीन और अन्य ग्रामीण सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने उपचार देकर घर भेज दिया। इनामुद्दीन ने बताया कि बकरी के थन में किसी कीड़े ने काट लिया था, उसके बाद दूध निकाला। दूध पीने से बच्चे बीमार हो गए। किसी कीड़े के काटने से ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने कहा कि बकरी के दूध में छिपकली या कोई जहरीला कीड़े के गिरने की संभावना है। पशु को काटने वाला कोई भी जहरीला कीड़ा इतनी जल्दी असर नहीं करता।