फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gopashtami worshiped cows across the district

जिलाधिकारी ने गोमाता का पूजन कर बेहतर देखभाल के दिए निर्देश

Thu, 11 Nov 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Gopashtami worshiped cows across the district
मैनपुरी। बृहस़्पतिवार को जिले भर में गोपाष्टमी पर गोवंश का पूजन किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोशाला पहुंचकर गोमाता का पूजन किया। गोवंश के पूजन के बाद जिलाधिकारी ने गोवंश की बेहतर देखभल के निर्देश दिए। कहा कि गोवंश को भरपूर चारा दिया जाए।
विज्ञापन

डीएम सुबह गोशाला पहुंचे और गोवंश को तिलक लगाकर गुड़ और खीर खिलाई। निर्देश दिए कि गोशाला में गोवंशों की उचित देखभाल की जाए। शत-प्रतिशत ईयरटैगिंग हो। समय से टीके लगाए जाएं। सर्दी में यथासंभव गुड़ की व्यवस्था करें। साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता रहे। सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती, गोशाला केयरटेकर सर्वेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
कुसमरा में चेयरमैन ने की पूजा
कुसमरा की कान्हा आश्रय स्थाई गोशाला में चेयरमैन संजय गुप्ता ने गाय का पूजन किया। गोवंश को हरा चारा अैर गुड़ खिलाया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रेमप्रकाश वर्मा, डॉ. राघवेंद्र सिंह, अमित मिश्रा, नवीन पांडेय, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बेवर में गुड़, फल और खीर खिलायी
बेवर में बझेरा रोड स्थित गोशाला में नगर पंचायत चेयरमैन सुनीति भाटिया और अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने गोपूजन किया। गोवंश को गुड़, फल और खीर खिलाई गई। चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरिओम पटेल, पूर्व सभासद नरेंद्र कठेरिया, गोशाला लिपिक विमलेश तिवारी, सत्यप्रकाश गुप्ता, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
------
करहल में एसडीएम ने किया पूजन
करहल में एसडीएम आरएन वर्मा ने गोशाला पहुंचकर गायों का तिलक कर पूजन किया। इस दौरान ईओ प्रभात रंजन यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप द्विवेदी, कानूनगो अरविंद यादव, दयानंद, अवलेंद्र, सुम्मेर सिंह, सभासद ब्रजनारायण आदि मौजूद रहे।

--------
महिलाओं ने गाए मंगलगीत
कुरावली में गोपाष्टमी पर महिलाओं ने गोमाता की पूजा कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। गाय और बछड़े की पूजा की गई। महिलाओं ने गोमाता की आरती की और मांगलिक गीत गाए। नगर पंचायत ईओ डॉ. कल्पना बाजपेई, बेबी पाटिल, लीला देवी, राजेश्वरी देवी, रीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed