फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   goons beat up police and tore their uniforms In dispute over golgappa cart in Agra

Video: गोलगप्पों ने कराया घमासान, बीच सड़क पुलिस की भी हुई फजीहत; युवक ने आजमाए हाथ और फाड़ी वर्दी

Thu, 13 Jun 2024 09:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 09:03 AM IST
सार

आगरा में गोलगप्पे खाकर सड़क पर दोना फेंकने पर दो पक्षों पर विवाद हो गया। दबंगों ने सूचना पर पहुंची पुलिस से भी मारपीट की। वर्दी फाड़ दी। 

विज्ञापन
goons beat up police and tore their uniforms In dispute over golgappa cart in Agra
गोलगप्पों ने कराया घमासान - फोटो : वीडियो से...

विस्तार

ताजनगरी आगरा के बल्केश्वर में गोलगप्पे के दोने सड़क पर फेंकने से एक पक्ष ने टिप्पणी कर दी। इस पर विवाद फिर बवाल हो गया। एक ही परिवार के चार लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला बोला। उनके साथ मारपीट की, वर्दी भी फाड़ दी।

विज्ञापन


कमला नगर क्षेत्र में यह वारदात बुधवार शाम करीब 7 बजे हुई। बल्केश्वर रोड स्थित आईटीआई के सामने गोलगप्पे की ठेल लगती हैं। कर्मयोगी, जनकपुरी कमला नगर निवासी प्रदीप गर्ग, पत्नी और बेटे आर्य व रितेश के साथ गोलगप्पे खा रहे थे। उसी ठेल पर सादाबाद उदैना के राहुल प्रताप और लाला उर्फ रोहित खड़े थे। दोनों कमला नगर में किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन


प्रदीप के परिजन ने गोलगप्पा खाने के बाद दोना सड़क पर फेंक दिया। दोना फेंकने पर राहुल और लाला ने प्रदीप के परिजन पर टिप्पणी की। प्रदीप ने विरोध किया तो दोनों ने मारपीट होने लगी। आरोप है कि बीचबचाव करने पर दोनों बेटों और पत्नी को पीटा। दोनों नशे में थे। रॉड से हमला करने पर प्रदीप की नाक और गाल में ज्यादा चोट लगी। आंख में भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के साथ मारपीट होती देख राहगीर रुक गए। एक राहगीर ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी वैन पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने राहुल और लाला को काबू करने की कोशिश की। आरोप है कि दोनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। बमुश्किल पुलिस कर्मियों ने दोनों को काबू किया।


बवाल की सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed