{"_id":"6303e3542c311606045e127d","slug":"goods-worth-lakhs-including-cash-and-jewelry-stolen-from-businessman-s-house-agra-news-agr544229211","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेला देखने गया था परिवार, चोर ले उड़े लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेला देखने गया था परिवार, चोर ले उड़े लाखों का माल
Tue, 23 Aug 2022 07:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 07:12 AM IST
सार
थाना प्रभारी फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह का कहना है कि व्यापारी के यहां चोरी की वारदात हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
चोरी (फाइल फोटो)
- फोटो : prayagraj
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद कस्बे में कॉस्मेटिक व्यापारी के घर से रविवार की रात चोर नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। रात में पूरा परिवार कंस मेला देखने गया था। लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। दरवाजा अंदर से बंद था। शोर मचाने पर चोर छत के रास्ते से भाग निकले। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
फतेहाबाद कस्बे के मोहल्ला जमुना गली निवासी मुकेश लोहिया कॉस्मेटिक व्यापारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की रात परिवार समेत कंस मेले की झांकियां देखने गए थे। रात्रि करीब 2:30 बजे घर लौटे तो भीतर से दरवाजा बंद था। खटखटाने पर भीतर कुछ हलचल हुई। इस पर उन्होंने शोर मचाया, तो आसपास के लोग जुट गए। व्यापारी का परिवार छत के रास्ते से भीतर गया तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। संदूक, अलमारी आदि खुली थी।
पीड़ित के मुताबिक चोर उनके घर से करीब 5 लाख रुपये की नकदी, लाखों रुपये के जेवर आदि अन्य सामान ले गए हैं। रात में ही उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इंस्पेक्टर फतेहाबाद आलोक कुमार ने बताया कि व्यापारी के यहां चोरी की वारदात हुई है। घटना की जांच और चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
मामले में थाना प्रभारी फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह का कहना है कि व्यापारी के यहां चोरी की वारदात हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।