Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   goods train was saved from overturning Due to alertness of villagers in Barhan Agra

UP News: सजगता से पलटने से बची मालगाड़ी, ग्रामीणों ने मचाया शोर...गार्ड ने कंट्रोल रूम को दी सूचना

Thu, 12 Sep 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 11:00 PM IST
सार

ताजनगरी में ग्रामीणों की सजगता से मालगाड़ी पलटने से बची। ग्रामीणों ने शोर मचाया तब गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला... 

विज्ञापन
goods train was saved from overturning Due to alertness of villagers in Barhan Agra
मालगाड़ी (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। लगातार बारिश से बरहन के गांव नगला गोकुल के समीप डेडिकेटेड फ्रेट रेलवे कॉरिडोर रेल लाइन की मिट्टी धंस गई। उसी दौरान रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी आ रही थी। ग्रामीणों की सजगता से वह पलटने से बच गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गार्ड ने कंट्रोल को सूचना दी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने रेलवे पुलिस व बरहन पुलिस को भी बुला लिया।

विज्ञापन


ग्रामीण प्रेमपाल के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे बरहन के गांव नगला गोकुल के समीप गांव के छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने मिट्टी को धंसता देख शोर मचाया। करीब 20 मीटर हिस्से की मिट्टी धंस गई। रेलवे ट्रैक के नीचे लगी लोहे की फेंसिंग भी गिरने लगी। कानपुर से दिल्ली की ओर अप ट्रैक के विद्युत पोल के किनारे की मिट्टी भी धंस गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों को शोर मचाता देख मालगाड़ी के चालक और गार्ड अलर्ट हुए। ग्रामीण महावीर ने बताया कि डीएफसी के जेई रूपेश कुमार ने धंस रही मिट्टी को रोका। उस जगह को ठीक किया। इस दौरान ट्रैक से गुजरने वाली मालगाड़ियों को कॉशन लगाकर धीमी गति से दिल्ली की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed