{"_id":"5ee4dee58ebc3e43250128aa","slug":"goods-train-derailed-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग बाधित
Sat, 13 Jun 2020 07:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jun 2020 07:47 PM IST
सार
- क्रॉस ओवर पोइंट के समीप मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
- इंटरलॉकिंग के चलते गोमती एक्सप्रेस रेड सिग्नल पर थी, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद जंक्शन के समीप शनिवार शाम को मालगाड़ी के तीन डिब्बे ओवरलोडिंग के कारण पटरी से उतर गए। इसके कारण दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग बाधित हो गया। राजधानी एक्सप्रेस समेत कई यात्री गाड़ियों को जहां-तहां रोक दिया गया।
उधर, घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में टूंडला से दुर्घटना राहत यान को घटनास्थल पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कराया। बताया गया है कि देर रात तक रेलमार्ग सुचारू हो पाएगा।
शिकोहाबाद स्टेशन से डीएमटी मालगाड़ी शाम 4:35 पर टूंडला के लिए रवाना हुई। मालगाड़ी में गिट्टी भरी हुई थी। मात्र आठ मिनट बाद ही डीएमटी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। उधर, दिल्ली से लखनऊ के लिए गोमती एक्सप्रेस धड़धड़ाती हुई चली आ रही थी।

बड़ा हादसा टला
गनीमत रही कि मालगाड़ी इंटरलॉकिंग पर होने के कारण सामने से आ रही गोमती एक्सप्रेस को रेड सिग्नल पर रोका गया था। अगर मालगाड़ी क्रॉस ओवर प्वाइंट को पार कर जाती और उसके बाद डिब्बे पटरी से उतरते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
अनामिका प्रकरण: फर्जी शिक्षिकाओं को मिलती थी आधी से भी कम सैलरी, बाकी रुपये कौन लेता था ?
घटना के बाद शिकोहाबाद पहुंची गोमती एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर आदि ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। टूंडला से पहुंचे रेल अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं तथा मेनलाइन ब्लॉक हो गई है। राहत कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। देर तक रेल ट्रैक को सुचारू हो जाएगा।