फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods stolen by breaking the locks of a shop on Station Road

Agra News: स्टेशन रोड पर दुकान के ताले तोड़कर सामान चोरी

Sat, 21 Dec 2024 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Dec 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Goods stolen by breaking the locks of a shop on Station Road
- वारदात सीसीटीवी में हुई कैद, 4 चोरों ने अंजाम दी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात अंजाम देने वाले चार लोग थे। पीड़ित ने कोवताली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूद नगर निवासी मोहम्मद शादाब स्टेशन रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान किए हुए हैं। शुक्रवार की रात को वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर वापस आ गए थे। रात के समय चोरों ने किसी तरह से दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर ले गए। चोर दुकान में रखी चार गरारी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी गए सामान की कीमत करीब 42 हजार रुपये है। बताया कि वारदात का वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। चोरी की घटना 4 चोरों ने अंजाम दी है। वह लोग साइकिल की दो ठकेल लेकर आए थे। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed