फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods kept in the house due to fire

Agra News: आग लगने से मकान में रखा सामान राख

Wed, 11 Jan 2023 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Goods kept in the house due to fire
कासगंज के अमांपुर में आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान । - फोटो : KASGANJ
अमांपुर। कस्बा के जवाहर नगर मोहल्ला स्थित एक मकान में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोग जबतक आग पर काबू पाते अंदर रखा सामान जल कर राख हो गया। लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर मोहल्ला निवासी सजमा बेगम पत्नी वाहिद अली का मकान बंद था। उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। खुद सजना बेगम किसी काम से गांव करसाना गई थी। इस दौरान उसके बंद पड़े मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोगों ने काफी प्रयास कर आग बुझाया, लेकिन तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। लोगों ने मकान में आग लगने की सूचना सजमा को दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि आग लगने से उसके मकान में रखी अलमारी, कपड़े, चारपाई, बेड, राजाई, गद्दे, टीवी, फ्रिज, बिजली केबिल सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख गए। उसने बताया कि इस घटना में करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। विधायक हरिओम वर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला से वार्ता कर उसके दुख दर्द को सुना और हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed