फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goods burnt to ashes due to fire in shops in Agra

Agra: दुकानों में लगी आग, लपटें देख क्षेत्र में दहशत; इमारत के ऊपर रहने वाले परिवार ने किसी तरह बचाई जान

Sun, 28 Jan 2024 12:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 12:38 AM IST
सार

आगरा में तीन दुकानों में आग लग गई। उट रहीं लपटों को देखकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। इमारत के ऊपर रहने वाले परिवार ने किसी तरह जान बचाई। 

विज्ञापन
Goods burnt to ashes due to fire in shops in Agra
Agra: दुकानों में लगी आग, लपटें देख क्षेत्र में दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित नवादा बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से तीन अन्य दुकानों तक पहुंच गई। दुकानों के ऊपर रहने वाले परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों के साथ ही दमकलकर्मियों ने करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में दो दुकानदार मामूली झुलस गए। अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन

नवादा बाजार में मनोज अग्रवाल की इमारत में भूतल पर 12 दुकानें हैं, जबकि ऊपरी हिस्से में मनोज और उनके भाई के परिवार रहते हैं। शनिवार रात करीब 8ः30 बजे गौरव की कॉस्मेटिक की दुकान से लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आसपास की दुकानों में भी आग फैल गई। इस पर ऊपरी हिस्से में रहने वाले मनोज व उनके भाई के परिवार के लोग बाहर निकल आए।

विज्ञापन


इस दरम्यान उन्होंने सबमर्सिबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस भी पहुंच गई। व्यापारी राजेश राठौर ने बताया कि कॉस्मेटिक की दुकान पूरी तरह जल गई, जबकि सैलून और फिर अन्य दो दुकानों में भी नुकसान हुआ। आसपास के लोगों ने आग बुझाने में खासी मदद की। इसी बीच दमकलकर्मियों ने भी आग पर काबू पाना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलून संचालक शिवा ने बताया कि आग से दुकान का सामान और फर्नीचर राख हो गया है। इसके साथ ही एक साइबर कैफे और अन्य दुकान भी चपेट में आई है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग के कारण की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed