फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Good news: SN's Super Specialty Center is starting patients will start being admitted from 19 February

खुशखबरी: एसएन का सुपर स्पेशियलिटी सेंटर हो रहा शुरू, 19 फरवरी से मरीज होने लगेंगे भर्ती

Tue, 13 Feb 2024 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Feb 2024 12:18 PM IST
सार

 एसएन का सुपर स्पेशियलिटी सेंटर शुरू होने जा रहा है। 19 फरवरी से मरीज भर्ती किए जाना शुरू हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
Good news: SN's Super Specialty Center is starting patients will start being admitted from 19 February
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में 19 फरवरी से मरीज भर्ती किए जाना शुरू हो जाएगा। अभी मेडिसिन विभाग में मरीज भर्ती होंगे, इसमें 80 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अभी 193 चिकित्सकीय स्टाफ भी नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 200 करोड़ रुपये की लागत से बने सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में 210 बेड और 5 ऑपरेशन थिएटर हैं। इसमें अभी मेडिसिन विभाग में मरीजों की भर्ती की जाएगी। इसमें 80 बेड हैं। 5 में से एक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनकर तैयार हो गया है। अगले महीने तक बाकी के 4 ऑपरेशन थिएटर बन जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए 28 डॉक्टर, 30 नर्स, 50 वार्ड बॉय, 50 सफाईकर्मी, 20 क्लर्क और 15 सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। सभी विभागों की बात करें तो इसमें दिमाग, हृदय, गुर्दा, मूत्र रोग,पेट रोग के गंभीर मरीजों का इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed