फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Good news for railway passengers Idgah will become central station Trains will increase on Bandikui route

Agra News: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ईदगाह बनेगा सेंट्रल स्टेशन; बांदीकुई रूट पर बढ़ेंगी ट्रेनें

Fri, 26 Jul 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 10:06 AM IST
सार

रेल बजट में आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेलवे लाइन के लिए 150 करोड़ मिले हैं। अब आगरा का ईदगाह सेंट्रल स्टेशन बनेगा। इसके साथ ही बांदीकुई रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। 
 

विज्ञापन
Good news for railway passengers Idgah will become central station Trains will increase on Bandikui route
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम बजट पेश होने के बाद रेल मंत्रालय की ओर से जारी की गई पिंक बुक में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन को आधारभूत संरचना सुधारने के लिए बड़ा बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल में आगरा फोर्ट-बांदीकुई के बीच दूसरी रेल लाइन के लिए 150 कऱोड़ दिए जाएंगे। इसमें ईदगाह को सेंट्रल स्टेशन के तौर पर विकसित करने का काम चल रहा है। कीठम से भांडई को जोड़ने वाली तीसरी लाइन के लिए धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन


एनसीआर की पिंक बुक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसमें मथुरा से झांसी के बीच 273.80 किमी लंबी तीसरी लाइन प्रमुख रूप से है। इसके लिए 365.58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह आगरा में अमृत योजना के तहत स्टेशनों के विकास के लिए धनराशि दी गई है तो वहीं आगरा बांदीकुई के अलावा कीठम भांडई के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए भी पैसा आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन के विकास के लिए भी धनराशि दी गई है। इसके अलावा मंडल में कई रेल ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed