{"_id":"66ef84d33bbd9537cf025d99","slug":"golgappa-was-not-served-then-wife-stopped-eating-her-husband-s-bread-matter-reached-police-station-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी की करतूत...गोलगप्पे नहीं खिलाए तो पति की रोटी कर दी बंद, थाने पहुंचा मामला; इस शर्त पर हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी की करतूत...गोलगप्पे नहीं खिलाए तो पति की रोटी कर दी बंद, थाने पहुंचा मामला; इस शर्त पर हुआ समझौता
Sun, 22 Sep 2024 11:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:20 AM IST
सार
पति ने उसे गोलगप्पे नहीं खिलाए तो वो गुस्से से आग बबूला हो गई। महिला ने पति की रोटी ही बंद कर दी। ये मामला थाने पहुंच गया। जहां से दोनों को परिवार परामर्श केन्द्र भेजा गया।
विज्ञापन
गोलगप्पा, golgappa
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति और पत्नी के बीच विवाद की वजह गोलगप्पे बन गए। पत्नी को गोलगप्पे बेहद पसंद हैं। वहीं पति उसे गोलगप्पे नहीं खाने देता है। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और मामला थाने पहुंच गया। दोनों के इस विवाद को सुलझाने के लिए उन्हें परिवार परामर्श केन्द्र भेजा गया। यहां काउंसलर ने दोनों में सुलह कराई।
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 112 मामले पहुंचे जिनमें से 12 मामलों में समझौता कराया गया। दूसरा मामला गोलगप्पे को लेकर था। पति ने पत्नी को गोलगप्पे खिलाने से मना कर दिया तो पत्नी मायके आ गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति न घुमाता है ना ही गोलगप्पे खाने देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसलर सतीश ने बताया पति का कहना था कि अगर उसे गोलगप्पे लाकर नहीं दो तो वह रोटी नहीं बनाती और फिर झगड़ा होता है। जिद में आकर गोलगप्पे लाना बंद कर दिया। दोनों के बीच समझौता करा कर घर भेज दिया गया।