फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gold chain looted from a woman outside the district hospital

Agra News: जिला अस्पताल के बाहर महिला से लूटी सोने की चेन

Fri, 01 Sep 2023 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Sep 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
Gold chain looted from a woman outside the district hospital
जिला अस्पताल के बाहर महिला से लूटी सोने की चेन
विज्ञापन



-दो बाइकों पर थे चार बदमाश, पुलिस को नहीं मिली तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। शहर के आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली एक महिला से बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। वारदात जिला अस्पताल परिसर के बाहर आने के दौरान हुई। बृहस्पतिवार को पीड़ित कोतवाली पहुंची। वहीं इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।


कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी पूजा देवी ने बताया कि वह विकास भवन में कार्यरत हैं। बुधवार की रात नातिन की तबीयत खराब होने के बाद वह उपचार के लिए उसे लेकर जिला अस्पताल आईं थीं। दवा दिलाने के बाद वह वापस लौट रहीं थीं। तभी अस्पताल गेट के बाहर दो बाइकों पर सवार चार लोग अचानक सामने आ गए। जब तक वह कुछ समझ पाती। गले में पड़ी सोने की चेन लूट कर भाग गए। अचानक हुई घटना से वह सहम गई। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंच कर जानकारी दी। इंस्पेक्टर कोतवाली प्रदीप सेंगर का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed