फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gokul mission increSE MILK PRODUCTIO

50 हजार पशुओं का निशुल्क होगा कृत्रिम गर्भाधान

Sun, 09 Aug 2020 09:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
gokul mission increSE MILK  PRODUCTIO
मैनपुरी। दुधारू पशुओं की नस्ल को सुधारने और दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शासन ने गोकुल मिशन-2 की शुरुआत की है। इसके तहत जिले के पांच सौ गांवों का चयन किया गया है। आगामी एक वर्ष में 50 हजार गाय और भैंस का निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए खेती के साथ-साथ पशुुपालन पर भी जोर दिया जा रहा है। पशुपालन में नस्ल सुधार एक अहम मसला है। इसके सुधार के लिए पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान को प्राथमिकता दी जा रही हैं। किसानों को कृत्रिम गर्भाधान के प्रति जागरूक करने के लिए विगत वर्ष शासन ने गोकुल मिशन की शुरुआत की थी। इसके तहत सौ गांवों का चयन किया गया था। इस बार एक अगस्त से गोकुल मिशन-2 की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिले के पांच सौ गांवों को चयनित किया गया है। इनमें कुल 50 हजार पशुओं का निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा। सभी पशु चिकित्सालय और डिस्पेंसरी पर ये सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

एक पशु का तीन बार करा सकेंगे कृत्रिम गर्भाधान
योजना के तहत चयनित गांवों के किसान अपने पशु का कृत्रिम गर्भाधान निशुल्क करा सकेगा। हालांकि इसमें शर्त है कि एक पशु को अधिकतम तीन बार ही निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान का लाभ मिल सकेगा। इसके बाद किसान को 30 रुपये की धनराशि चुकानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकुल मिशन के तहत पांच सौ गांवों का चयन किया गया है। यहां 50 हजार पशुओं का निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान कराया जाएगा। किसान कृत्रिम गर्भाधान से पशुओं की नस्ल सुधार कर अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे।
डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, सीवीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed