फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goddess enshrined in homes across Shamsabad; chants of devotion resound in temples.

Agra News: शमसाबाद में घर-घर विराजीं माता, मंदिरों में गूंजे जयकारे

Sun, 11 Oct 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Goddess enshrined in homes across Shamsabad; chants of devotion resound in temples.
शमसाबाद। शमसाबाद क्षेत्र में शरदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को शमसाबाद कस्बे में मां अंबे की प्रतिमाएं विराजमान की गईं। प्राचीन पथवारी मंदिर और दाऊजी मंदिर में माता रानी की प्रतिमा स्थापना के बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने घरों में भी मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। सुबह-शाम आरती और मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। घरों में पूजा स्थलों को सजाकर मां अंबे की विधि-विधान से पूजा की जा रही है। श्रद्धालु व्रत रखकर माता की आराधना कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं, वहीं घरों में भी सुबह-शाम दीप प्रज्वलित कर आरती की जा रही है। प्राचीन पथवारी मंदिर में इस वर्ष नवरात्रि महोत्सव को दिव्य और भव्य रूप देने की तैयारी है। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। प्रवेश के लिए दो आकर्षक द्वार बनाए जाएंगे, जबकि माता के पंडाल को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। नौ दिनों तक मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, आरती, माता के श्रृंगार और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंदिर ट्रस्ट की ओर से नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता के दर्शन करने और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की अपील की गई है। नवरात्रि महोत्सव को भव्य बनाने में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव कोड़ान, अमन शर्मा, महेंद्र राठौर,लक्की,राजा,अनुज, राजू सिकरवार,योगेश शर्मा और अमित वर्मा सहित अन्य श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं। सभी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक आयोजन उपलब्ध कराना और नवरात्रि महोत्सव को यादगार बनाना है।नवरात्रि पर्व के चलते शमसाबाद में मंदिरों से लेकर घरों तक भक्ति का माहौल बना हुआ है।मां अंबे के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ श्रद्धालु पूजा-अर्चना में जुटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed