फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goat thief caught by police during checking, sent to jail

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकडे बकरी चोर, न्यायालय के निर्देश पर भेजा जेल

Thu, 29 Sep 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:30 PM IST
सार

वाहन चोरों को पकड़ने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों के पास से एक बिना नंबर की ईको कार एवं चुराई हुई तीन बकरियों के साथ तमंचा एवं कारतूस बरामद किए। तभी एक बिना नंबर की इको कार आने पर कार सवार युवकों से अभिलेख मांगे तो दिखा नहीं सके। आरोपी बबलू पर थाना छाता मथुरा, बागवाला एटा, पचोखरा फिरोजाबाद, जलेसर एटा, एत्मादपुर आगरा, फतेहाबाद आगरा, फतेहपुर सीकरी आगरा, दिल्ली गेट अलीगढ़, नारखी फिरोजाबाद सहित कई थानों में मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Goat thief caught by police during checking, sent to jail

विस्तार

जसराना। वाहन चोरों को पकड़ने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों के पास से एक बिना नंबर की ईको कार एवं चुराई हुई तीन बकरियों के साथ तमंचा एवं कारतूस बरामद किए। पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना जसराना पुलिस द्वारा मुस्तफाबाद शिकोहाबाद तिराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बिना नंबर की इको कार आने पर कार सवार युवकों से अभिलेख मांगे तो दिखा नहीं सके। वहीं पुलिस को कार में एक बकरी एवं दो बकरे मिले। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से एक-एक तमंचा एवं तीन-तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा कि मस्ताना निवासी बड़ाहार थाना घिरोर मैनपुरी एवं बबलू निवासी जाटऊ थाना नारखी को बकरा चोरी करने एवं चोरी की कार रखने एवं अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा है। आरोपी बबलू पर थाना छाता मथुरा, बागवाला एटा, पचोखरा फिरोजाबाद, जलेसर एटा, एत्मादपुर आगरा, फतेहाबाद आगरा, फतेहपुर सीकरी आगरा, दिल्ली गेट अलीगढ़, नारखी फिरोजाबाद सहित कई थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed