फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goa Agra flight will start from 23 January

ताजनगरी के लिए खुशखबर, 23 जनवरी से गोवा-आगरा, 28 मार्च से तीन शहरों के लिए उड़ान

Wed, 20 Jan 2021 08:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Jan 2021 08:53 AM IST
सार

  • इंडिगो एयरलाइंस ने बंगलुरू, भोपाल और लखनऊ की तीन उड़ानों की घोषणा की
  • 28 मार्च से नियमित आएंगी आगरा, वेबसाइट पर तीनों शहरों के लिए बुकिंग शुरू की

विज्ञापन
Goa Agra flight will start from 23 January
इंडिगो एयरलाइंस

विस्तार

ताजनगरी के लिए यह खुशखबरी है। 23 जनवरी को एयर इंडिया की गोवा-आगरा-दिल्ली साप्ताहिक उड़ान शुरू हो रही है। पहले यह उड़ान 16 जनवरी को आने वाली थी, लेकिन अब एयर इंडिया ने तारीख बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी है। 

विज्ञापन


हर सप्ताह शनिवार को गोवा से आगरा होते हुए दिल्ली को एयर इंडिया की फ्लाइट चलेगी। इंडिगो एयर लाइंस ने 28 मार्च से बंगलुरू-आगरा, भोपाल-आगरा, लखनऊ-आगरा उड़ानों का कार्यक्रम तय किया है। ये उड़ानें नियमित होंगी। सोमवार से इनकी वेबसाइट पर बुकिंग भी शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


23 जनवरी से गोवा-आगरा-दिल्ली की एयर इंडिया की उड़ान खेरिया हवाई अड्डे पर सुबह 11.40 बजे आएगी। यहां 35 मिनट रुककर 12.15 बजे यह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। एयर इंडिया ने हर शनिवार इसे आगरा से जोड़ा है। आगरा से गोवा के लिए फिलहाल यह कनेक्टिविटी नहीं रहेगी। केवल गोवा से आगरा आया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

28 मार्च से इंडिगो की तीन उड़ानें नियमित होंगी
इंडिगो एयरलाइंस ने बीते साल 28 मार्च से बंगलुरू आगरा उड़ान का ऐलान किया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण होली के बाद ही उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। एक साल बाद इंडिगो एयरलाइंस उसी तारीख यानी 28 मार्च को आगरा से तीन उड़ानें नियमित शुरू कर रहा है। 

बंगलुरू-आगरा, भोपाल-आगरा, लखनऊ-आगरा की उड़ान के लिए वेबसाइट पर बुकिंग जारी है। इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट के मुताबिक बंगलुरू से आगरा का किराया 3789 रुपये, भोपाल से आगरा का 2523 रुपये और लखनऊ से आगरा का किराया 1280 रुपये है। 

तीनों उड़ानों का यह होगा आने-जाने का समय
उड़ान                   संख्या       प्रस्थान     आगमन
बंगलुरू-आगरा     6ई 5916      11:45      13:40
आगरा-बंगलुरू     6ई 5917      14:10      16:45
लखनऊ-आगरा    6ई 7928      9:00        10:45
आगरा-लखनऊ    6ई 7932      14:50      16:10
आगरा-भोपाल     6ई 7929      11:05      12:30
भोपाल-आगरा     6ई 7931     12:55       14:30

10 दिसंबर से बंद है जयपुर-आगरा उड़ान
दो साल पहले एलायंस एयर ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत जयपुर आगरा उड़ान शुरू की थी, जो बेहद सफल रही। हर दिन यह उड़ान फुल रही, जिसके बाद एलायंस एयर को 48 सीटर विमान की जगह 72 सीटर विमान आगरा लाना पड़ा। यह भी हर दिन फुल रहा। कोरोना संक्रमण के दौर में जब घरेलू उड़ानें शुरू हुई तो कुछ दिन उड़ान आई, पर यात्रियो की संख्या कम रही। 

इस पर एलायंस एयर ने 10 दिसंबर से आगरा के लिए यह उड़ान बंद कर दी। उससे पहले जूम एयर की जैसलमेर-आगरा-दिल्ली उड़ान भी एक माह चलकर बंद हो गई। एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो उड़ान कोरोना संक्रमण से पहले ही बंद चल रही है। आगरा में इन दिनों एक भी उड़ान नहीं आ रही। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि 23 जनवरी से एयर इंडिया की गोवा-आगरा-दिल्ली उड़ान शुरू होने की जानकारी दी गई है। यह साप्ताहिक उड़ान होगी। इसके अलावा 28 मार्च से इंडिगो एयरलाइंस की तीन शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed