{"_id":"665706ffdb019996cc0e2cf9","slug":"gnm-student-committed-suicide-by-hanging-herself-in-agra-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जीएनएम छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान, रात को फोन पर किसी से हुआ था झगड़ा; सुबह फंदे पर लटकी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जीएनएम छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान, रात को फोन पर किसी से हुआ था झगड़ा; सुबह फंदे पर लटकी मिली
Wed, 29 May 2024 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 29 May 2024 04:27 PM IST
सार
जीएनएम छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। रात को फोन पर किसी से झगड़ा हुआ था। सुबह वह फंदे पर लटकी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिप्रा गौतम का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। परिजन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के लायर्स कालोनी की है। यहां आर.के कुमार के घर में किराए का कमरा लेकर छात्रा शिप्रा गौतम जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। वह आईआईएमटी में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शिप्रा मूल रूप से ओरैया जिले के एएलची नगर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने बताया कि रात में फोन पर उसका किसी से फोन पर झगड़ा हुआ था। सुबह परिजन ने फोन किया तो फोन उठा नहीं। इस पर सहेली को फोन करके जानकारी करने के लिए कहा। सहेली कमरा पहुंची तो वह फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर दोपहर 1 बजे पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन