{"_id":"5bbf05a6867a5528213a109c","slug":"gm-krishna-gopal-singh-suspended-from-agra-water-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा जल निगम के जीएम को नमामि गंगे में लापरवाही पड़ी भारी, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जल निगम के जीएम को नमामि गंगे में लापरवाही पड़ी भारी, निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल नमामि गंगे परियोजना में लापरवाही पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल निगम के तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। इनमें आगरा जल निगम के जीएम कृष्ण गोपाल सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके साथ मुरादाबाद के मुख्य अभियंता राजीव शर्मा और वाराणसी के ट्रांस वरुणा प्रोजेक्ट से जुड़े अधिशासी अभियंता ज्ञानेन्द्र कुमार चौधरी पर भी निलंबन की गाज गिरी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने तीनों अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमामि गंगे परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की थी, जिसमें पाया गया कि आगरा में एसटीपी लगाने के लिए धन मंजूर किया गया था, लेकिन इस दिशा में अब तक काम नहीं किया गया। इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए आगरा के जीएम को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
आगरा में कागजों में छह एसटीपी चल रहे हैं, लेकिन हकीकत में नाले सीधे यमुना में गिर रहे हैं। इससे एनजीटी भी खफा है। डूब क्षेत्र का मामला एनजीटी में चल रहा है। जल निगम की ओर से इस पर कभी गंभीरता से काम किया ही नहीं गया।
आगरा में गंगाजल लाने का काम भी बहुत धीमी गति से चल रहा है। इसमें जल निगम ने बेहद फूहड़ ढंग से काम किया है। इससे किरकिरी भी हुई है।