फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Glass City Strikers become champions in the CA Premier League.

Agra News: सीए प्रीमियर लीग में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन

Tue, 16 Jun 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Glass City Strikers become champions in the CA Premier League.
सीए प्रीमियर लीग
आगरा। कुबेरपुर रोड स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेली गई सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-10 का खिताब ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 78वें सीए स्थापना दिवस पर आयोजित इस नाइट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने सुपर किंग्स एमजीसीओ को चार रन से शिकस्त दी। शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि पहले लीग मैच में सुपर किंग्स एमजीसीओ ने एमएसएमई गुरु को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने विनय बंसल सुपर स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। खिताबी मुकाबले में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 7 विकेट पर 73 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स एमजीसीओ की टीम 8 विकेट खोकर 69 रन ही बना सकी। ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स ने 4 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव सीए सचिन बुबना ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर नितिन गुप्ता ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट अतेंद्र कुमार, फाइटर ऑफ द टूर्नामेंट आयुष गोयल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रोहित, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गौरव सिंघल और जितेंद्र पोपटानी रहे। कमेंट्री साहिल ने और अंपायरिंग शुभम सिंह व भुवनेश सिंह ने की। इस दौरान आयुष गोयल, अंकित मित्तल, अभिषेक अग्रवाल, रोहित दुआ, अर्चित बंसल, वरुण शर्मा, हर्षित जैन, अजय गोयल, सीए विनय बंसल, शिवा रावत, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed